KBC 16: 25 लाख का नया सवाल, जवाब जानते हुए भी साढ़े 12 लाख जीतने से चूका आशुतोष

KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 में बीते दिन गुजरात वडोदरा से आए आशुतोष सिंह ने अच्छा गेम खेला और साढ़े बारह लाख जीते लेकिन वो उत्तर जानते हुए भी 25 लाख हार गए। आप जानते हैं इस प्रश्न का उत्तर तो बताएं…

KBC 16
विज्ञापन

KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 16‘ (Kaun Banega Crorepati 16) चल रहा है। ये शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है जिसमें बीते दिन गुजरात वडोदरा से आशुतोष सिंह आए। उन्होंने केबीसी 16 के सेट पर अपने दमदार ज्ञान का परिचय दिया और 12 लाख 50 हजार जीते। लेकिन वो 25 लाख के सवाल पर अटक गए। आशुतोष ने गेम से क्वीट कर लिया और लखपति बन अपने घर गए। आपके सामने हम उस प्रश्न को लेकर आ रहे हैं जो कच्चे तेल से जुड़ा है। आप जानते हैं तो बताएं।

दोस्त भी न दे सका साथ

केबीसी 16 में आए कंटेस्टेंट को खेल में हेल्प के लिए 3 लाइफ लाइन दी जाती हैं। एक ऑडियंस पोल, दूसरा वीडियो कॉल फ्रेंड और तीसरा डबल डिप। आशुतोष ने इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए और 25 लाख जीतने के लिए दोस्त की मदद भी ली। उन्होंने दोस्त से वीडियो कॉल पर हेल्प मांगी लेकिन वो भी काम न आ सकी क्योंकि वो खुद इस प्रश्न के उत्तर को लेकर कंफ्यूज थे।

विज्ञापन

क्या था प्रश्न

2023 तक के सन्दर्भ में, किस देश के पास सबसे बड़ा प्रमाणित कच्चे तेल का भंडार है?

विज्ञापन

ऑप्शन

A. रूस
B. वेनेजुएला
C. सऊदी अरब
D. ईरान

विज्ञापन

KBC 16

सही उत्तर है

अब इस प्रश्न के सही उत्तर के बारे में आप जानते हैं तो बहुत अच्छा है, लेकिन नहीं जानते तो हम बता देते हैं। इसका सही उत्तर है B. वेनेजुएला। हालांकि आशुतोष से जब गेम क्विट करने के बाद प्रश्न का सही उत्तर पूछा तो उन्होंने सही जवाब दिया लेकिन वो टाइम आउट होने की वजह से 25 लाख जीतने से चूक गए।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और आशुतोष में क्या चीज कॉमन

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने आशुतोष संग गेम तो खेला ही साथ में काफी बातें भी की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन दोनों में क्या है जो कॉमन हैं। दरअसल आशुतोष ने अपना बताया कि कैसे छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी की लड़ाई होती है। जैसे की बेड पर गीला तौलिया रखने से लेकर इधर-उधर सामान रखने तक। अमिताभ बच्चन ने भी इस बात पर हामी भरते हुए कहा कि ये तो हमारे साथ भी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ