Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन का फेमस रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर चुका है. एक बार फिर अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन रैपर वाले अवतार में दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के नए लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं शो के इस सीजन में 5 बदलाव भी देखने को मिले. चलिए आपको भी बताते हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस बार क्या कुछ खास है.
1- ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ का बदला नाम
शे में इस बार ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ की जगह ‘फास्टेस्ट बजर फर्स्ट’ देखने को मिला. दरअसल शो की हॉट सीट पर पहुंचने के लिए पहले कंटेस्टेंट्स को ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ को क्लीयर करना होता है और बाद में कंटेस्टेंट्स को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है. वहीं इस सीजन में ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ की जगह ‘फास्टेस्ट बजर फर्स्ट’ है. इसे अमिताभ बच्चन पहले ‘बजरबट्टू’ का नाम दे चुके हैं. एक बार फिर शो में ‘बजरबट्टू’ का नाम सुनने को मिला.
यह भी पढ़ें: Netflix की टॉप 5 फिल्में, जिन्होंने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाई धाक; देखें लिस्ट
2- AI बना साथी
इस सीजन में ‘केबीसी’ भी AI लेकर आया है. दरअसल शो में इस बार कंटेस्टेंट्स का साथ देने के लिए Google Gemini को कंटेस्टेंट्स का AI साथी बनाया गया है. दरअसल शो के कंटेस्टेंट्स ने जिक्र किया है कि ‘केबीसी’ में आने के लिए उन्होंने AI की हेल्प ली है और AI के दिए हुए प्रश्न को सॉल्व किया है, ताकि वो हॉट सीट पर पहुंच सकें.
3- मिलेंगी सिर्फ 2 लाइफलाइंस
गेम की शुरुआत में भी इस बार कुछ बदलाव देखने को मिला. पहले गेम शुरू होने पर 4 लाइफलाइन दी जाती थी, लेकिन अब गेम की शुरुआत में सिर्फ 2 ही लाइफलाइन्स हैं. बाकी 2 लाइफलाइन्स को हटा दिया गया है. इस बार गेम के शुरुआत में ‘ऑडियंस पोल’ और ‘संकेत’ नाम की ही लाइफलाइन्स हैं.
4- अमिताभ बच्चन का सरप्राइज
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स को सरप्राइज भी देते नजर आए. भले ही गेम की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को 2 ही लाइफलाइन्स मिलें, लेकिन बाद में कंटेस्टेंट्स को 2 और लाइफलाइन्स कमाने का मौका दिया जाएगा. जैसे ही कंटेस्टेंट्स अपने गेम में आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे उन्हें 2 लाइफलाइन्स अनलॉक करने का मौका दिया जाएगा. जिन्हें इस्तेमाल करके कंटेस्टेंट्स अपने गेम को स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 या Batwara 1947… एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी? जानें अब तक कितने बिके टिकट
5- सोने का सिक्का और गाड़ी जीतने का मौका
जो भी कंटेस्टेंट इस गेम को जीतेगा और 1 करोड़ की धनराशि अपने घर लेकर जाएगा उसे अपनी पसंदीदा SUV कार भी दी जाएगी. वहीं गेम की शुरुआत को शानदार बनाने के लिए शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स को एक सोने का सिक्का भी देंगे. अब इन बदलावों को देखते हुए कंटेस्टेंट्स इस सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines