Netflix की टॉप 5 फिल्में, जिन्होंने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाई धाक; देखें लिस्ट

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें आपको रोमांस के साथ-साथ एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Top Trending Movies
1 / 6

Netflix Top Trending Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है. नई-नई फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं. आज हम आपको टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही हैं. लिस्ट में दिलजीत दोसांझ और राम चरण की फिल्में भी शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा 2 / 6

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म रिलीज होते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ के साथ-साथ नसीरुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

द लास्ट हाउस

द लास्ट हाउस3 / 6

ग्रेटा ली और वैगनर मौरा स्टारर ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में थ्रिलर से भरपूर सीन्स मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ग्रेटा ली और वैगनर मौरा के साथ-साथ नोआ अलेक्जेंडर और सैम लर्नर भी मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

गट्टा कुश्ती 2

गट्टा कुश्ती 24 / 6

अगर आप रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप 5 लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ भी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी5 / 6

3 घंटे 7 मिनट की एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और उपेंद्र लिमाये भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस से भरे सीन्स भी हैं. वहीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था. अब ये रिलीज होते ही ओटीटी पर भी छा गई है.

इक्का

इक्का6 / 6

सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर भी देखने को मिलेंगे. वहीं फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन