Awarapan 2 या Batwara 1947… एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी? जानें अब तक कितने बिके टिकट

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Advance Booking: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने रिलीज से पहले अब तक कितनी कमाई की है.

awarapan 2 Vs batwara 1947 advance booking report

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Advance Booking: सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ साथ में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. काफी समय बाद 2 बड़ी फिल्मों का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. वहीं इन फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है.

विज्ञापन

‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज से पहले ही ब्लॉक सीट्स के साथ अब तक 1.04 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 28.07 लाख कमा लिए हैं. इसके साथ ही फिल्म के शोज अब तक 2952 बुक हो चुके हैं. वहीं फिल्म के टिकट्स 8285 बिक चुके हैं. बता दें अभी ये एडवांस बुकिंग का पहला दिन है और अभी फिल्म के रिलीज होने में 2 दिन बचे हैं तो अपकमिंग दिनों में एडवांस बुकिंग में इजाफा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग

वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बंटवारा 1947’ से आगे निकल गई है. ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही ब्लॉक सीट्स के साथ 2.61 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 1.24 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म के शोज 3165 बुक हो चुके हैं और फिल्म के टिकट्स 35462 बिक चुके हैं.

विज्ञापन

फिल्मों की स्टारकास्ट

‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. दोनों फिल्मों के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल लीड रोल में हैं. वहीं ‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ