'बच्चे को निशाना बना रहे…', KBC 17 में अमिताभ बच्चन संग बदतमीजी करने वाले इशित भट्ट के सपोर्ट में उतरीं सिंगर

Kaun Banega Crorepati 17: अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का लेटेस्ट एपिसोड खूब वायरल हो रहा है. इसमें इशित भट्ट को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं. अब इशित के सपोर्ट में साउथ की फेमस सिंगर उतरी हैं और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

kaun banega crorepati 17 ishit bhatt misbehaves amitabh bachchan

KBC 17 फेम इशित भट्ट के सपोर्ट में उतरी फेमस सिंगर

Kaun Banega Crorepati 17: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में शो में नजर आने वाला बच्चा इशित भट्ट काफी वायरल हो रहा है. दरअसल शो के दौरान जब अमिताभ बच्चन सवालों को पढ़कर इशित को सुना रहे थे तो इशित ने ओवर कॉन्फिडेंस दिखाते हुए बिग बी से बदतमीजी करते हुए कहा कि मुझे रूल्स मत समझाइए, मुझे सब पता है. इसके बाद से इशित सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है. लोग इशित को बदतमीज बच्चा बता रहे हैं. अब इस मुद्दे पर साउथ सिनेमा की मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने बयान जारी किया है. सिंगर ने इशित को सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए जानते हैं चिन्मयी श्रीपदा ने इशित भट्ट का सपोर्ट करते हुए क्या कुछ कहा?

क्या बोलीं सिंगर?

चिन्मयी श्रीपदा ने इशित को सपोर्ट करते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश में कफ सिरप पीकर मरने वाले बच्चों के बारे में जिक्र किया है. चिन्मयी श्रीपदा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर रिएक्शन शेयर किया. चिन्मयी ने लिखा, ‘एक बच्चे को निशाना बनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इशित को बदतमीज, घटिया और ना जाने क्या-क्या बोल रहे हैं. ये लोग तब कहां थे जब कुछ मासूम बच्चों की मौत सिर्फ खांसी की दवा पीने से हो गई थी. तब इनमें से कोई नहीं बोला. एक बच्चे को निशाना बनाया जाना हमारे पूरे इको सिस्टम के बारे में बहुत कुछ कहता है.’

इशित भट्ट की ओवर एक्साइटमेंट

चिन्मयी श्रीपदा का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग सिंगर के रिएक्शन को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग चिन्मयी को ही ट्रोल कर रहे हैं. बता दें ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के हालिया एपिसोड में इशित भट्ट की एक्साइटमेंट देखने को मिली थी. हॉट सीट पर बैठते ही इशित ओवर एक्साइट हो गया और अमिताभ बच्चन के सामने बेबाकी से बोलने लगा.

अमिताभ बच्चन से की बदतमीजी?

बिग बी जब पहला सवाल पूछने से पहले इशित को रूल्स समझाने लगे तो इशित ने कहा कि मुझे मत समझाइए आगे बढ़िए और सवाल पूछिए. मुझे पहले से ही सारे रूल्स पता है. वहीं अमिताभ बच्चन ने जब सवाल पूछा और वो उसके ऑप्शन देने लगे तो बिग बी को बीच में टोकते हुए इशित ने कहा कि ऑप्शन की जरूरत नहीं है मुझे पहले से ही इसका जवाब पता है. ये एक बार नहीं बल्कि इशित ने ये हरकत 3-4 बार की. इसके बाद जब अमिताभ बच्चन ने रामायण से जुड़ा सवाल पूछा तो उसमें इशित ओवरकॉन्फिडेंट हो गया और उसने सवाल का जवाब गलत दे दिया जिससे वो गेम हार गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ