मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपने फैंस पर काफी मेहरबान दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार को अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की थीं, जिसे देख चाहनेवालों की सांसें थम गईं। अब उन्होंने रविवार को भी अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आलसाई हुई सी मूड देखी जा सकती हैं।
अभी पढ़ें – Gangubai kathiawadi OSCAR Nomination: ऑस्कर नॉमिनेशन में जा सकती है आलिया भट्ट की फिल्म
एक्ट्रेस के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो, वो कैमरे के सामने मुस्कुराकर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अपने सी फेसिंग घर की बालकनी में संडे का आनंद ले रहीं कैट खुले बालों में हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। बालकनी में बने छोटे से बगीचे के बीच इठलाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि कैमरे के पीछे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हैं। कैट का संडे मूड वाकई में देखने लायक है। वीडियो के साथ कैट ने कैप्शन में लिखा, ‘संडे वाइब्स।’
आपको बता दें, विक्की और कैटरीना (Vicky Katrina new house) अपनी शादी के बाद एक नए घर में शिफ्ट हो गए, जहां से समंदर की लहरों को देखा और सुना जा सकता है। दोनों अनुष्का और विराट के पड़ोसी हैं। फैंस को आलीशान घर की एक झलक तब मिली जब कैटरीना और विक्की ने क्रिसमस पर अपने दोस्तों के लिए पार्टी होस्ट की।
अभी पढ़ें – Urfi Javed ने टॉपलेस हो शरीर पर चिपकाया चांदी वर्क, फैन ने बताया, ‘काजू कतली’
कैटरीना और विक्की इन दिनों अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। कैटरीना ने ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ का प्रचार शुरू कर दिया है। कैटरीना जल्द ही दोनों कलाकारों के साथ ‘कॉफी विद करण 7’ में भी दिखाई देंगी। फोन भूत के अलावा, अभिनेत्री सलमान खान के साथ टाइगर 3 में भी दिखाई देंगी, जो अगले साल अप्रैल में सिनेमाघरों में उतरेगी। इसके अलावा विजय सेतुपति के साथ उनकी ‘मेरी क्रिसमस’ भी है।
दूसरी ओर, विक्की कौशल वर्तमान में ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वो ‘गोविंदा नाम मेरा’ में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ और तृप्ति डिमरी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगे। सारा अली खान के साथ वो लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में भी नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines