Urfi Javed ने टॉपलेस हो शरीर पर चिपकाया चांदी वर्क, फैन ने बताया, 'काजू कतली'
Edited By Ritu Shaw

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी कपड़ों से हैरान करने वाली उर्फी इस बार नजर आईं बिना कपड़ों के, नेटिजेंस हैरान
Edited By Ritu Shaw

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी कपड़ों से हैरान करने वाली उर्फी इस बार नजर आईं बिना कपड़ों के, नेटिजेंस हैरान
मुंबई: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अब तक अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोती रही हैं। बोल्ड और आउट-ऑफ-द-बॉक्स फैशन के जानी जाने वाली उर्फी अब अपना ट्रेंड बदलती जा रही हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर फैंस का मुंह खुला रह गया है। एक्ट्रेस ने शनिवार को अपनी कुछ बोल्ड (Urfi Javed Bold look) तस्वीरें साझा कीं, जिसने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
अभी पढ़ें – TejRan Viral Video: लिफ्ट पर जाते-जाते रोमांटिक हुए तेजस्वी और करण, लिप-लॉक किस करते आए नजर
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वो टॉपलेस (Urfi Javed Topless) थीं। पिक्स में उन्हें कपड़ों के बजाए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी के वर्क (Urfi Javed wears Chandi ka warq) चिपकाए हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ नो-मेकअप लुक चुना। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “रोशनी इसके लिए चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया।”
कमेंट सेक्शन पर नजर जालें तो, उनके एक यूजर ने लिखा, “अय्य्ये काजू कतली ” जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन है क्या बनोगी तुम? उर्फी जावेद – बर्फी ।”
एक अन्य ने लिखा, “वर्ल्ड बेस्ट ड्रेसिंग मीमी।”
उर्फी को हाल ही में, सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ के सेट पर देखा गया था। उन्होंने कार्यक्रम में चमकदार मिरर वर्क वाले कट-आउट ड्रेस पहना, जिसमें वो काफी हॉट दिख रही थीं। बिग बॉस फेम उर्फी जावेद पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। आए दिन उर्फी के वीडियो आते रहते हैं और आते ही सोशल मीडिया पर इस कदर छा जाते हैं कि उनसे नजर हटाना मुश्किल हो जाता है।
अभी पढ़ें – Brahmastra Promotion: ‘केसरिया’ को अपनी आवाज में गा रही थीं आलिया भट्ट, एक टक निहारते रहे रणबीर
उर्फी ने कई टीवी शोज में काम किया है। वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में अवनी की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय हैं। उन्हें ‘मेरी दुर्गा’ में आरती के रूप में, ‘बेपनाह’ में बेला और ‘पंच बीट सीजन 2’ में मीरा के रूप में भी देखा गया था, जो एएलटी बालाजी पर प्रदर्शित हुई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: