Suriya Karuppu Vs Ayushmann Khurrana Pati Patni Aur Woh 2: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और टॉलीवुड के बीच महा मुकाबला चल रहा है. एक तरफ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ (Pati Patni Aur Woh Do) कॉमेडी और रोमांस का तड़का डाल रही है. लेकिन इन दोनों के बीच एक फिल्म इतनी सफल हुई कि उसने मात्र 5 दिनों में ही 100 करोड़ के कई गुना ज्यादा कमा लिए. आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा ज्यादा भारी है.
यह भी पढ़ें: Jr NTR ने फैंस को दिखाया अपनी नई फिल्म का धांसू ग्लिंप्स, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज
सूर्या की एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu)
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu) में मुख्य किरदार के रूप में साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आ रही हैं. यह फैंटसी एक्शन ड्रामा है, जिसमें कोर्टरूम, गांव की कहानियां और कुछ दिव्य दृश्य दिखाई दे सकते हैं. दर्शकों को कहानी और एक्शन दोनों पसंद आ रहा है.
आयुष्मान की फिल्म पति पत्नी और वो 2
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म पति पत्नी और वो 2 में आपको आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म शादीशुदा जीवन की मुश्किलों और गलतफहमियों पर हंसी-मजाक करती है. यह 2019 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जो परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन देती है.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ से ‘चांद मेरा दिल’ तक… इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का आएगा तूफान,
फिल्म ‘करुप्पु’ (Karuppu) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
करुप्पु ने पहले दिन ही धमाका किया है. भारत में 15.5 करोड़ नेट कमाई के साथ यह 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग में से एक बनी. वीकेंड में कमाई और बढ़ी, जिसकी वजह से कमाई शनिवार को 24 करोड़ के आसपास और रविवार को 28 करोड़ के करीब हुई. सिर्फ तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिर चौथे दिन फिल्म में 14.30 करोड़, तो 5वें दिन 12 करोड़ के आसपास की कमाई की है. फिल्म ‘करुप्पु’ ने भारत में नेट कलेक्शन 95.05 करोड़ का किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 161.04 करोड़ का हुआ है.
फिल्म पति पत्नी और वो 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन पति पत्नी और वो 2 ने भारत में करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन इसमें उछाल आया और यह 5.75 करोड़ के आसपास पहुंच गई. पहले वीकेंड में फिल्म ने 17 करोड़ के आसपास की कमाई की. वहीं फिल्म ने पिछले 5 दिनों में भारत के अंदर नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ का किया है. वहीं कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 33-34 करोड़ की कमाई की है.
किसका पलड़ा ज्यादा भारी?
आंकड़ों को देखते हुए साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘करुप्पु’ बॉलीवुड फिल्म पति पत्नी और वो 2 से काफी ज्यादा आगे हैं. थिएटर्स में सूर्या और तृषा का जलवा बरकरार है. लोग इस सफलता का जश्न मना रहे हैं. अगर आप एक्शन थ्रिलर देखना चाहते हैं. तो ‘करुप्पु’ बढ़िया ऑप्शन है. लेकिन अगर आप हल्का फुल्का कुछ कॉमेडी देखना चाहते हैं तो बॉलीवुड की पति पत्नी और वो 2 आपको निराश नहीं करेगी.
यह भी पढ़ें: क्या मौनी रॉय की तरह टूटने वाला है सपना चौधरी का रिश्ता? 6 साल की शादी के बाद बोलीं- ‘सब
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines