---विज्ञापन---

3 साल की उम्र में शुरू किया डांस, बनीं 90 की सुपरस्टार… क्या बॉलीवुड की इस हसीना को पहचानते हैं आप?

Bollywood Popular Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने ना सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है बल्कि फैंस उनके डांस के भी दीवाने हैं. आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Bollywood Popular Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर सालों साल राज किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो 90s की सुपरस्टार बनकर आज भी हर दिल राज करती हैं. आइए जानते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? और कैसे इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी?

बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ यानी माधुरी दीक्षित हैं. जी हां, भले ही माधुरी 90s की सुपरस्टार रह चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस आज भी हर दिल पर राज करती हैं. माधुरी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए पॉपुलर थीं बल्कि उनका डांस भी बहुत फेमस था और इसको लेकर आज भी लोग चर्चा करते हैं.

---विज्ञापन---

3 साल की उम्र में करने लगी थीं डांस

माधुरी के बारे में ये कम ही लोग जानते हैं कि वो 3 साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं. जी हां, नौवें साल में उन्हें पहली बार स्कॉलरशिप मिली थी. बचपन से ही माधुरी को डांस का बड़ा शौक था और यही वजह रही कि उन्होंने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि डांस से भी लोगों का दिल चुरा लिया था.

1984 में बॉलीवुड डेब्यू

साल 1984 में माधुरी को पहला शो मिला, लेकिन दूरदर्शन ने इम्प्रेसिव कास्ट ना होने के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद माधुरी ने साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. हालांकि, एक्ट्रेस की इस फिल्म को कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन माधुरी की पहली फिल्म आलोचकों ने खूब सराही थी.

फिल्म ‘तेजाब’ से मिली खूब पॉपुलैरिटी

माधुरी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने ‘आवारा बाप’, ‘स्वाती’, ‘हिफाजत’ और ‘उत्तर दक्षिण’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया. इसके बाद साल 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ ने माधुरी को एक अलग पहचान दी. फिल्म में ‘मोहिनी’ गाने पर उनका डांस लोगों को इतना पसंद आया कि माधुरी रातोंरात स्टार बन गई थी और ये गाना सुपरहिट था.

---विज्ञापन---

90s की सुपरस्टार

एक समय आया कि जब माधुरी 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार मानी जाती थीं. उन्होंने अपनी कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स भी जीते. इसके बाद साल 1999 में माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली और अमेरिका चली गईं. हालांकि, एक्ट्रेस ने काम बंद नहीं किया है और वो समय-समय पर पर्दे पर नजर आती रहती हैं.

यह भी पढ़ें- याद है जोधा अकबर की ‘रुकैया बेगम’? टीवी से दूर हैं लवीना टंडन, फिर भी 35 की उम्र में हो रहे चर्चे

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 01:14 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola