Suriya New Movie Box Office Success: सूर्या की फिल्म करप्पू रिलीज हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन इसका जादू अभी भी थमा नहीं है. यह एक्शन ड्रामा दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से लोग बार-बार थिएटर जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Karan Johar की इंस्टा लिस्ट से कटे कई बड़े नाम, आलिया-करीना आउट, पर प्रियंका चोपड़ा अभी भी लिस्ट में शामिल
14वें दिन की कुल कमाई
साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फैंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘करप्पू’ (Karuppu) ने रिलीज के 14वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है. फिल्म ने गुरुवार को कुल 4.95 करोड़ कमाए. यह पिछले 2 दिनों के रिकॉर्ड के मुकाबले ज्यादा कमाई थी. ऑक्यूपेंसी 24.4% दर्ज की गई, जो कि पिछले 2 दिनों से ज्यादा रही.
करप्पु फिल्म का कुल कलेक्शन
अगर सूर्या की फिल्म करप्पु के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 166.50 करोड़ से लेकर 167 करोड़ का किया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 192.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 263.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: IMDb की रेटिंग लिस्ट में नंबर 1 पर छाया ये 14 साल का एक्टर, रणवीर-आलिया को भी छोड़ा पीछे
तमिलनाडु में सूर्या का दबदबा कायम
फिल्म का मुख्य बिजनेस तमिल मार्केट से आ रहा है. फिल्म वे तमिलनाडु में अकेले ₹130 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है और राज्य के प्रतिष्ठित 100 करोड़ क्लब में आसानी से जगह बना चुकी है. वहीं तेलुगु डब्ड वर्जन (Veerabhadrudu) ने भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ठीक-ठाक कमाई की है. इसके अलावा कर्नाटक और केरल से भी फिल्म लगातार कलेक्शन बटोर रही है.
यह भी पढ़ें: कहां गायब हुईं ‘लगान’ फिल्म की यह खूबसूरत एक्ट्रेस? धुरंधर सुपरस्टार संग दी थी ब्लॉकबस्टर
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
8 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines