मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं, जो अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते देखे जाते हैं। वहीं जबसे वो पेट पैरेंट बने हैं, तबसे उनके पोस्ट में नन्हीं कटोरी भी अक्सर नजर आ ही जाती है।
अभी पढ़ें – Nora Fatehi: नोरा फतेही के डांस शो पर इस देश ने लगाया ‘बैन’, जानें क्यों लिया ये फैसला
कार्तिक आए दिन अपने छोटे कुत्ते के साथ तस्वीरें और वीडियोज (Kartik Aaryan Video) शेयर करते हुए देखे जाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और क्लिप साझा किया है, जिसमें बेबी कटोरी अभिनेता के कार पर बैठी हुई है और उन्होंने काम पर जाने से रोक रही है।
कार्तिक के फैंस उनकी पेट डॉग कटोरी (Kartik Aaryan pet dog katori) से खूब प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट्स को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस लेटेस्ट पोस्ट को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इस क्यूट वीडियो को एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘स्पॉइलट किड @katoriaaryan ये मुझे काम पर जाने नहीं देगी।’ जैसे ही अभिनेता ने ये वीडियो शेयर किया, उनके दोस्तों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। फराह खान ने भी वीडियो पर कमेंट किया, ‘कटोरी plsss को कुछ मत कहो…’ डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी कमेंट किया, ‘हाहाहा.. वाट ए क्यूटी’। फैंस भी इस स्वीट वीडियो पर हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘भूल भुलैया 2’ की धुंआधार सफलता के बाद उनके पास कुछ और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। इसमें हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ और कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ शामिल है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में घोषणा की कि वो अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ का भी हिस्सा बन गए हैं। वहीं कार्तिक की ‘शहजादा’ भी जल्द रिलीज होने को तैयार है, जो अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines