मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने हालिया रिलीज म्यूजिक एलबम ‘हाय हाय ये मजबूरी’ (Haye Haye Ye Majboori) से दिल जीत रही हैं। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर गाने का बीटीएस वीडियो वायरल (Urfi Javed Viral Video) हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद झूले से लगभग गिरते हुए देखी जा सकती हैं।
नारंगी रंग की साड़ी पहने उर्फी को बारिश में झूले पर खड़ी हो नाचते हुए देखा जा सकता है। बेहद सेक्सी और हॉट लग रही उर्फी गाने की शूटिंग करने में व्यस्त नजर आ रही हैं, तभी उनका हाथ झूले की रस्सी से छूट जाता है और वो झूले से फिसल (Urfi Javed fall Down video) पड़ती हैं। हालांकि, वो नीचे गिरने से चंद सेकेंड्स से बचती हैं और बैकग्राउंड डांसर्स उन्हें समय रहते बचा लेते हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cjz7cGULhZi/?utm_source=ig_web_copy_link
उर्फी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये तो सच का हाय हाय हो गया था!’ फैंस भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसने और दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है कि आप सुरक्षित हैं.. नहीं तो सच मैं हाय हाय हो जाता है’ दूसरे ने लिखा, ‘तुम एक स्टनर हो।’ जबकि तीसरे ने कमेंट किया, ‘मैं भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में शामिल होना चाहता हूं।’ अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली, बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी ने हाल ही में अपना जन्मदिन करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया।