क्या एक्टिंग से संन्यास लेने वाली हैं Kareena Kapoor Khan? बेबो ने खुद बताया अपना रिटायरमेंट प्लान

Kareena Kapoor Retirement Plans

Image Credit: Google

Kareena Kapoor Retirement Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को पूरी दुनिया पसंद करती है। चाहे ‘कभी खुशी कभी गम’ में की पू हो गया ‘जब वी मेट’ की गीत उन्हें हर किरदार में फैंस ने अपनाया है। कई सालों से एक्ट्रेस लगातार सभी को एंटरटेन करती आ रही हैं। महज 19 साल की उम्र में ही बेबो ने एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। लेकिन अब उनकी रिटायरमेंट लेने की खबर सामने आ रही है। सुनने में ये थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन अब खुद करीना ने इंडस्ट्री से रिटायर होने की बात की है। तो चलिए जानते हैं आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस ये सब बातें करने लगीं।

‘जाने जान’ होगी करीना की आखिरी फिल्म?

वैसे तो इन दिनों करीना (Kareena Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane Jaan) के प्रमोशन में काफी बिजी चल रही हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है जिसे देखने के बाद फैंस भी फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं, ये फिल्म तो 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी लेकिन अब फैंस को ये डर सता रहा है कि कहीं ये करीना कपूर की आखिरी फिल्म तो नहीं होगी। दरअसल, मीडिया से बात करते एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद फैंस भी कान खड़े हो गए।

Kareena Kapoor Retirement Plans

Image Credit: Google

क्या एक्टिंग से संन्यास लेना चाहती हैं बेबो?

अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में करीना ने बताया कि वो अभी भी एक्टिंग के लिए एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, “अगर मैंने वो एक्साइटमेंट खो दी तो मुझे लगता है कि मुझे रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। क्योंकि सेट पर रहने की एक्साइटमेंट, कैमरे को फेस करने की एक्साइटमेंट 43 साल की उम्र में भी है। लेकिन मुझे पता है कि जिस दिन वो नहीं होगी, तब मुझे पता होगा कि मैं काम नहीं करुँगी क्योंकि मैं उसी तरह की इंसान हूं।”

इस उम्र में है रिटायरमेंट लेने का प्लान

उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसी ही इंसान हूं। इसलिए अगर एक दिन ऐसा आता है कि मुझे एहसास होगा कि मैं किसी तरह उसे खो रही हूं, तो ये मेरे रिटायरमेंट का वक्त होगा।” वहीं, उनसे जब ये पूछा गया कि वो किस उम्र में संन्यास लेंगी? तो एक्ट्रेस ने अपने जवाब में कहा, “उम्मीद है कि 83 या 93 पर, मुझे नहीं पता! मैं काम करते रहना चाहती हूं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ