करीना कपूर ने 'जब वी मेट' करने से कर दिया था मना, फिर कैसे बनीं फिल्म की हीरोइन? दिलचस्प है किस्सा

Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर से जुड़ा एक किस्सा काफी दिलचस्प है. उनकी आइकॉनिक फिल्म जब वी मेट को उन्होंने पहले ठुकरा दिया था. बाद में उन्हें इस फिल्म को करने के लिए मनाया गया और उन्होंने इस फिल्म को किया. चलिए इस किस्से के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Kareena Kapoor Birthday

करीना कपूर की 'जब वी मेट' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा (Pic Credit- INSTAGRAM(Kareena Kapoor Khan))

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. कपूर खानदान में जन्म लेने के बाद भी करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई है. हाल ही में एक्ट्रेस की दायरा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. कपूर खानदान में जन्म लेने के बाद भी करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाई है. हाल ही में एक्ट्रेस की दायरा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस की टॉप फिल्म जब वी मेट को फैंस ने खूब पसंद किया और इस फिल्म से एक्ट्रेस हर किसी के दिल पर छा गई थीं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस ने पहले इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था. चलिए इस किस्से के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

करीना ने क्यों ठुकराई थी फिल्म?

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रिवील किया था कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पहले मना कर दिया था. करीना कपूर ने बताया था कि दरअसल ये फिल्म इम्तियाज अली के करियर की दूसरी फिल्म थी और इस दौरान करीना के मन में शंका थी कि उन्हें ये फिल्म करनी चाहिए या नहीं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इम्तियाज अली की पहली फिल्म ‘सोचा ना था’, उन्होंने कभी देखी ही नहीं थी इसलिए उन्हें इम्तियाज अली के काम का अंदाजा ही नहीं था.

विज्ञापन

किसने किया था एक्ट्रेस को कॉल?

एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के किरदार के लिए मना करने का कारण एक ये भी था कि मैं उस दौरान कुछ हटके किरदार करना चाहती थी. वहीं जब करीना कपूर ने फिल्म के लिए मना कर दिया था तो उनके को-एक्टर शाहिद कपूर ने उन्हें कॉल किया और इस फिल्म को करने के लिए मनाया. शाहिद कपूर की सलाह के बाद करीना कपूर ने इस फिल्म को करने के लिए हां बोल दिया और ये फिल्म आइकॉनिक बनकर उभरी. आज भी करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

फिल्म बन गई थी आइकॉनिक

बता दें साल 2007 में आई इस फिल्म में करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था. ये किरदार उनके करियर का बेस्ट किरदार बन गया था. हर कोई उनके इस किरदार का फैन हो गया था. आज भी सोशल मीडिया पर लड़कियां उनके इस किरदार को रीक्रिएट करती हैं. वहीं करीना कपूर के साथ साथ शाहिद कपूर का ‘आदित्य’ का किरदार भी ऑडियंस को खूब पसंद आया. ये फिल्म इम्तियाज अली के करियर की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ