विजय सेतुपति ने कंफर्म किया 'महाराजा 2', फिल्म के सीक्वल को लेकर दिया अपडेट

विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म ‘महाराजा’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मूवी के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया गया है साथ ही एक्टर ने हॉलीवुड रीमेक मूवी को लेकर भी बात की है.

Maharaja Film

विजय सेतुपति ने कंफर्म किया 'महाराजा 2' (PIC- IMDb)

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethpathi) की फिल्म ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी, इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं विजय के फैंस मूवी के सीक्वल को भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्टर ने अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

आपको बता दें कि फिल्म ‘महाराजा’ (Maharaja) को मशहूर डायरेक्टर निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में तैयार किया गया है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, वहीं ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने के बाद इस मूवी को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

‘महाराजा 2’ को लेकर आया अपडेट

आप भी मूवी के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका का इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल मूवी के सीक्वल को लेकर एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethpathi) ने बड़ा अपडेट दिया है. दरअसल, हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘महाराजा’ की मूवी का हॉलीवुड रीमेक बनने का ऐलान किया गया था.

विज्ञापन

‘महाराज’ फिल्म की कहानी एक नाई के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने चोरी हुए कूड़ेदान को वापस पाने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच जाता है. हालांकि, अब एक्टर ने अपनी मूवी महाराजा के सीक्वल का ऐलान कर दिया है. विजय सेतुपति ने कंफर्म किया है कि ‘महाराजा 2’ पर फिलहाल काम चल रहा है.

विजय सेतुपति ने मूवी को लेकर क्या कहा?

विजय सेतुपति ने हाल ही में ‘बत्‍था’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट पर ‘महाराजा’ के हॉलीवुड रीमेक पर भी बात की है. एक्टर ने साफ किया है कि मैंने प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम से बोला था कि अगर उन्हें रोल दिया जाए, तो वो इस हॉलीवुड रीमेक मूवी में फ्री में काम करने के लिए भी तैयार हैं. विजय ने आगे यह भी कहा कि ‘महाराजा 2’ फिल्म की कहानी मुझे सुनाई थी, जो मुझे काफी पसंद आई है. इतना ही नहीं इस मूवी को लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

‘महाराजा’ ने किया था शानदार कलेक्शन

‘महाराजा’ फिल्म की कमाई की बात करें, तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी ने दुनियाभर में 190 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक दमदार विलेन का रोल प्ले किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ