रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म MYSAA का हिंदी टीजर जारी (PIC- IMDb)
विज्ञापन
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ (MYSAA) का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है. एक्ट्रेस की इस मूवी का उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी की कहानी एक पिता और बेटी के रिश्ते इर्द-गिर्द बनाई गई है. मैसा का टीजर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इतना नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है.
दरअसल , इस टीजर का आगाज ‘मैसा’ (रश्मिका मंदाना) से होता है, जहां उनका एक जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वो कहती है, थक चुकी हूं… रुक गई हू… हार गई हू. इस टीजर में रश्मिका का काफी शानदार और जबरदस्त एक्शन लुक देखने को मिलने वाला है. टीजर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.
रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म मैसा का आज यानी 20 सितंबर को जारी किया गया है. इस मूवी आपको बाप और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है. इस मूवी में रश्मिका का लुक काफी गुस्सैल और रफ-टफ दिखाया गया है. मूवी पुलिस से लेकर विलेन तक सभी को सिर्फ मैसा की ही खोज होती है, तो वहीं मैसा अपने पिता की खोज करती हुई नजर आती है. यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसमें रश्मिका ने लीड रोल प्ले किया है.
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना कि यह मूवी 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इस मूवी की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को गंभीर चोटें भी आईं थी और उन्हें बेड रेस्ट के लिए डॉक्टरों ने सलाह दिया था. लंबे रेस्ट के बाद उन्होंने मूवी की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी
विज्ञापन
‘मैसा’ स्टार कास्ट
रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा में समुथिरकानी, ईश्वरी राव, राव रमेश, राहुल रविंद्रन और तारेक पोनप्पा अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को ‘सीता रामम के डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने बनाया है. वहीं इस मूवी की कहानी को राज कुमार कांडामुडी और रविंद्र पुल्ले ने मिलकर लिखा है. इस फिल्म में आपको आदिवासी इलाके देखने को मिलने वाले हैं. इस मूवी में एक्शन के साथ-साथ काफी इमोशनल सीन्स में नजर आने वाले हैं.