Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्में, एक तो 4 महीने पहले हुई थी रिलीज
Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में हैं जो टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई हैं. इनमें आपको थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस ने इन फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया. इनमें एक फिल्म तो ऐसी है जो 4 महीने पहले रिलीज हुई थी और ये अभी भी टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है.

कर्तव्य
2 / 6सैफ अली खान की ये थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर भारत में पहले नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ सौरभ द्विवेदी भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म से सौरभ द्विवेदी ने बॉलीवुड में कदम रखा.
स्वैप्ड
3 / 6एनिमेटेड फिल्म 'स्वैप्ड' नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको इमोशन्स, ड्रामा और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया और वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
धुरंधर
4 / 6रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी इस लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म को मेकर्स ने 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया था और 4 महीने बाद भी ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर ये फिल्म तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है.
ब्लू बीटल
5 / 6ये अमेरिकन सुपरहीरो मूवी भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जोलो मारिडुएना, एड्रियाना बर्राजा, डेमियन अल्काजर और राउल मैक्स ट्रूजिलो लीड रोल में हैं.
भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम
6 / 6साउथ की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में डार्क कॉमेडी और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें साईजू कुरुप, सूरज वेंजारामूडु और जगदीश लीड रोल में हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म भी परफेक्ट चॉइस है.