Karan Johar open WhatsApp Group Secret: फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने रियलिटी शो द ट्रेटर्स को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। गुरुवार को इस शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड प्राइम वीडियो पर पोस्ट किया जाएगा। इस बीच करण ने अपना पर्सनल सीक्रेट रिवील किया जिसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपने व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। साथ ही कहा कि क्यों न उनके व्हाट्सएप चैट को फिल्म या फिर किताब में बदल दिया जाए।
व्हाट्सएप ग्रुप का सीक्रेट किया रिवील
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, मोजो स्टोरी के लिए करण जौहर ने बरखा दत्त के साथ बातचीत करते हुए दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्यों न उनके व्हाट्सएप चैट्स को किसी बुक या फिर फिल्म में बदल दिया जाए? फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘अगर किसी को कभी या मेरी कास्ट के मेरे कई दोस्तों के बारे में उन व्हाट्सएप ग्रुपों की लिंक मिल जाए तो मुझे लगता है कि हमें लंदन जाना पड़ेगा। हम शायद अपने शहर में रहना जारी नहीं रख पाएंगे।’
हर किसी का अपना ओपिनियन
करण जौहर ने आगे कहा कि व्हाट्सएप चैट ग्रुप ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां किसी भी तरह का अपना कोई ओपिनियन नहीं होता है। अक्सर यहां तीखा रिएक्शन होता है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं कि वह हमारे आसपास के माहौल या जो भी चल रहा होता है, उसे बहुत बेबाक और पूरी ईमानदारी के साथ एनालिसिस करते हैं। हम फैशन क्रिटिक हैं। हम उस ग्रुप में हर चीज के क्रिटिक हैं। हर किसी का अपना ओपिनियन होता है और हम में से कोई भी उस ओपिनियन को सामने नहीं रखता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी AI डॉल Habubu की एंट्री? पहली बार शो में इंसानों के साथ दिखेगा रोबोट!
द ट्रेटर्स के बारे में
गौरतलब है कि करण जौहर अपने ओपिनियन को लेकर हमेशा से मुखर रहे हैं। कई बार उन्हें किसी न किसी वजह से ट्रोल किया गया है। इसके बावजूद वह उस सिचुएशन को बहुत स्मार्टली हैंडल करते हैं। फिलहाल करण जौहर द ट्रेटर्स में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस शो में कुल 20 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें से 13 कंटेस्टेंट अब एलिमिनेट हो चुके हैं, जबकि 7 लोगों ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines