Karan Johar: करण जौहर ने छोड़ा गुप्त नोट, कहा 'प्रिय राय! मेरा अनुरोध है कि रविवार को छुट्टी ले लें

Karan Johar, Social Media, Karan Johar Secret Note
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर अपने काम से ज्यादा अपनी बयानबाजी की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। वो कोई न कोई ऐसा बयान दे देते हैं जो उनके लिए जी का जंजाल बन जाता है। करण इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अपने गुप्त पोस्ट के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट एक नोट के साझा करते हुए ट्रोल्स से गुजारिश की है कि वो रविवार को छुट्टी लें। जानें क्या है पूरा मामला।

करण जौहर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गुप्त संदेश

आपको बता दें कि, करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘प्रिय राय, मुझे पता है कि आप साल में 365 दिन लगातार काम करते हैं। हालांकि, मेरा अनुरोध है कि रविवार को छुट्टी ले लें। पूरी तरह से आपका, अंत प्राप्त हो रहा है।’

Advertisment

Karan Johar

इससे पहले दिया था ये बयान

मालूम हो कि, करण जौहर का यह गुप्त संदेश उनके लेटलतीफी वाले बयान के तीन दिन बाद आया है। मेकर ने इससे पहले भी लेटलतीफी पर ये बयान दिया था, ‘समय की पाबंदी के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके लिए किसी नेचुरल टैलेंट, डिग्री या यहां तक कि माता-पिता या बॉस की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। यह कला का हिस्सा नहीं है जो हमें पीढ़ियों से विरासत में मिले। यह सरल और बुनियादी संस्कार है, दूसरे लोगों के समय का सम्मान करने से आप उनका भी सम्मान करते हैं। यह किसी की रिस्पेक्ट करने का ऐसा तरीका है, जिसमें कोई दिखावा नहीं होता।’

विज्ञापन

करण जौहर का वर्कफ्रंट

आपको बताते चलें कि करण जौहर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ बतौर निर्देशक कमबैक कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म 28 जुलाई को फ्लोर पर आ जाएगी इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ