Kapil Sharma Co Actor Ali Asgar: कॉमेडियन अली असगर अपनी कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में दादी का रोल निभाकर अली असगर ने पब्लिक को खूब हंसाया है. वहीं ये किरदार इतना फेमस हो गया था कि हर कोई अली की तारीफ करता नहीं थकता था. लेकिन अली असगर ने अचानक शो छोड़ दिया था और ये किरदार फिर कभी नहीं निभाया. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली असगर ने बताया है कि उन्होंने शो से किनारा क्यों किया. चलिए आपको भी बताते हैं अली असगर ने शो छोड़ने को लेकर क्या कुछ कहा?
क्यों छोड़ ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’?
‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘दादी’ का रोल अचानक छोड़ने की वजह अली असगर ने हालिया इंटरव्यू में दी है. कॉमेडियन ने बताया कि शो में ‘दादी’ का किरदार निभाने की वजह से उनके बेटे को स्कूल में बुली किया जाने लगा था. मनीष पॉल के पॉडकास्ट में अली असगर ने कहा कि मेरे इस किरदार की वजह से मेरे परिवार ने मुश्किल दौर देखा है. अली ने कहा कि मेरे बच्चे को स्कूल में ये कहकर चिढ़ाया जाता तुम्हारे पिता औरत हैं. ‘दीवार’ में जैसे छोटे बच्चन के हाथ पर लिख दिया गया था कि ‘मेरा बाप चोर है’, मैं नहीं चाहता था कि मेरे बेटे के हाथ पर कोई लिख दे, ‘मेरा बाप औरत है’.
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla BO Collection: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन से मेकर्स हुए मालामाल
अली ने किया इमोशनल खुलासा
अली ने आगे कहा कि ‘दादी’ का किरदार इतना फेमस हो गया था कि मुझे हर जगह महिलाओं वाले ही रोल मिलने शुरू हो गए थे. सुनने वालों को लगेगा कि ये पागल है जो इसने शो छोड़ दिया. लेकिन मुझे सिर्फ ये ही नहीं करना था और भी बहुत कुछ करना था. मैं रोज दाल चावल नहीं खाऊंगा, मुझे पूरी भाजी भी खानी है. सोशल मीडिया पर अली असगर की ये बातचीत काफी वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 31: महीने बाद भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, 31वें दिन किया इतना कलेक्शन
शो से मिली अलग पहचान
बता दें अली असगर ने कलर्स टीवी के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में दादी का किरदार निभाया था. ये किरदार इतना फेमस हुआ कि हर कोई इस किरदार की ही तारीफ करता था. वहीं शो में जो गेस्ट आते थे वो भी अली असगर की खूब तारीफ करते थे. हालांकि जैसा उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि इस किरदार की वजह से उन्हें पर्सनल लाइफ में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, ये ही वजह है कि उन्होंने शो से दूरी बना ली थी.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
9 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines