Tanu Weds Manu 3 Cast Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु 3’ (Tanu Weds Manu 3) की स्टार कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में फिल्म का टाइटल ‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ (Tanu Weds Manu: The Next Chapter) रखा गया है. इस फिल्म के किरदारों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
किन किरदारों की होगी वापसी?
बता दें कि इस फिल्म के तीसरे भाग में कंगना ट्रिपल रोल निभा सकती हैं. हालांकि, मेकर्स ने इस बात की खुलकर पुष्टी नहीं की है. बस इशारा किया है. इससे पहले फिल्म के दूसरे भाग में कंगना ने तनुजा त्रिवेदी और कुसुम उर्फ ‘दत्तू’ के रूप में डबल रोल निभाया था. लेकिन इस नए चैप्टर में कंगना रनौत का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल सकता है.
निर्देशन में हुए बड़े बदलाव
इस बार फ्रेंचाइजी के मूल निर्देशक आनंद एल. राय की जगह ‘तनु वेड्स मनु 3’ (Tanu Weds Manu 3) फिल्म की कमान मशहूर डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार (Mitakshara Kumar) के हाथों में सौंपी गई है, जो कहानी में एक नया और अनूठा दृष्टिकोण लेकर आएंगी. मेकर्स के अनुसार, यह कहानी पहले और दूसरे भाग के अंत से बिल्कुल व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेगी, जो इस फ्रेंचाइजी को एक शानदार ट्रिलॉजी (Trilogy) का रूप देगी.
यह भी पढ़ें: Jio Hotstar पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही 7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में दिखी
‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग को लेकर अपडेट्स
इरोज इनोवेशन के अनुसार, फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. हालांकि, मेकर्स ने शूटिंग की सटीक तारीख या शेड्यूल नहीं बताया है. लेकिन उम्मीद है कि इस साल फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा. मिताक्षरा कुमार ‘द एम्पायर’ और ‘हीरामंडी’ में भी काम कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: 34 की उम्र में छोड़ी दुनिया, ठेले पर पहुंची एक्ट्रेस की बॉडी, राजकुमार और सुनील दत्त जैसे दिग्गजों
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
2 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
4 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
10 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines