Tanu Weds Manu 3 को लेकर आया धांसू अपडेट, इन किरदारों की वापसी पर लगी मुहर

Tanu Weds Manu 3 Latest Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ (Tanu Weds Manu 3) में स्टार कास्ट को लेकर मेकर्स ने बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि तीसरी फिल्म में कौन से किरदार वापिस नजर आने वाले हैं.

Tanu Weds Manu 3 Update

Tanu Weds Manu 3 Update

Tanu Weds Manu 3 Cast Update: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी ‘तनु वेड्स मनु 3’ (Tanu Weds Manu 3) की स्टार कास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में फिल्म का टाइटल ‘तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर’ (Tanu Weds Manu: The Next Chapter) रखा गया है. इस फिल्म के किरदारों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन किरदारों की होगी वापसी?

बता दें कि इस फिल्म के तीसरे भाग में कंगना ट्रिपल रोल निभा सकती हैं. हालांकि, मेकर्स ने इस बात की खुलकर पुष्टी नहीं की है. बस इशारा किया है. इससे पहले फिल्म के दूसरे भाग में कंगना ने तनुजा त्रिवेदी और कुसुम उर्फ ‘दत्तू’ के रूप में डबल रोल निभाया था. लेकिन इस नए चैप्टर में कंगना रनौत का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल सकता है.

निर्देशन में हुए बड़े बदलाव

इस बार फ्रेंचाइजी के मूल निर्देशक आनंद एल. राय की जगह ‘तनु वेड्स मनु 3’ (Tanu Weds Manu 3) फिल्म की कमान मशहूर डायरेक्टर मिताक्षरा कुमार (Mitakshara Kumar) के हाथों में सौंपी गई है, जो कहानी में एक नया और अनूठा दृष्टिकोण लेकर आएंगी. मेकर्स के अनुसार, यह कहानी पहले और दूसरे भाग के अंत से बिल्कुल व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेगी, जो इस फ्रेंचाइजी को एक शानदार ट्रिलॉजी (Trilogy) का रूप देगी.

विज्ञापन

‘तनु वेड्स मनु 3’ की शूटिंग को लेकर अपडेट्स

इरोज इनोवेशन के अनुसार, फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है. हालांकि, मेकर्स ने शूटिंग की सटीक तारीख या शेड्यूल नहीं बताया है. लेकिन उम्मीद है कि इस साल फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा. मिताक्षरा कुमार ‘द एम्पायर’ और ‘हीरामंडी’ में भी काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ