'जिंदा रहने के लिए सिर्फ...', Kangana Ranaut ने शेयर किया ऐसा वीडियो, तुरंत हुआ वायरल

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच अब कंगना ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

बॉलीवड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी आ ही जाती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। अब सोच रहे होंगे कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कंगना ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुद की एक वीडियो शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए कंगना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वो है जिंदगी। उम्मीद है कि हम जी नहीं रहे हैं बल्कि जिंदा भी हैं और जीवंत भी। इसके संग एक्ट्रेस ने रेड हर्ट इमोजी भी शेयर की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

मस्ती में दिखीं कंगना

वहीं, अगर कंगना की इस वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोर नजर आ रहा है, जो डांस कर रहा है। मोर को देखकर कंगना भी मस्ती से झूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना आम के पेड़ से कच्ची कैरी भी तोड़ती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कंगना ने पोज देते हुए अपनी फोटो भी इस वीडियो में शेयर किए हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

इसी पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो खुलकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना रनौत ने हरी और गुलाबी साड़ी पहनी है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अब कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ