Kangana Ranaut के लिए दोहरी खुशखबरी, 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले हो गई बड़ी डील

Kangana Ranaut Sells Her Bungalow: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले ही उन्हें दोहरी खुशखबरी मिल गई है। जी हां एक्ट्रेस की एक बड़ी डील हो गई है जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।

Kangana Ranaut Sells Her Bungalow

Kangana Ranaut Sells Her Bungalow

Kangana Ranaut Sells Her Bungalow: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज से पहले हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में अपनी 32 करोड़ रुपये की संपत्ति बेच दी है। इस प्रॉपर्टी की बिक्री से कंगना को भारी मुनाफा हुआ है और अब इस संपत्ति को उन्होंने किसी और को बेच दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए उनकी संपत्ति के नए मालिक के बारे में।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने बेचा बांद्रा वाला बंगला

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की इस प्रॉपर्टी की बिक्री बॉलीवुड जगत में चर्चा का विषय बन चुकी है। कंगना ने इस संपत्ति को सितंबर 2017 में 20 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब इसे 32 करोड़ रुपये में बेचा है। इस डील से कंगना को 12 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। कंगना का ये बंगला बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित था और इसका कुल क्षेत्रफल 3,075 वर्ग फुट था, जिसमें 565 वर्ग फुट पार्किंग एरिया भी शामिल था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना रनौत ने किसे बेचा बंगला?

अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगला की बिक्री का रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को हुआ था। कंगना ने करीब 1.92 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में चुकाए। कंगना की इस प्रॉपर्टी की बिक्री के बाद, अब इस संपत्ति की नई मालिक कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर श्वेता बथीजा बन गई हैं, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में निवास करती हैं।

विज्ञापन

इस डील के साथ ही कंगना रनौत की संपत्ति की लिस्ट में एक और बदलाव आया है। हाल ही में लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से जीतकर आई कंगना के पास पहले से ही अच्छी खासी संपत्ति है। उनके द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 91 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

कंगना ने अंधेरी में खरीदा ऑफिस

हाल ही में कंगना की संपत्तियों में एक और एडिशन हुआ है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में 1.56 करोड़ रुपये का एक ऑफिस खरीदा। ये ऑफिस 407 वर्ग फुट में फैला हुआ है और 19वीं मंजिल पर स्थित है। इस ऑफिस को कंगना ने प्रति वर्ग फुट 38,391 रुपये की दर से खरीदा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ