PM Modi को ट्रोल करने वालों पर भड़की Kangana Ranaut, अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से जुड़ा मामला
Edited By Nancy Tomar

Kangana Ranaut
Edited By Nancy Tomar

Kangana Ranaut
Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी जानी जाती है। एक बार फिर से एक्ट्रेस चर्चा में है।
इस बार मामला पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़ा हुआ है। कंगना रनौत ने पीएम मोदी को ट्रोल करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पीएम के वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि कैसा कलियुग मनुष्य के सिर पर नाच रहा है। जो पशुओं के मांस या रक्त का आहार नहीं करता, जो कभी धुम्रपान या मदिरा पान नहीं करता, ऐसे भले मनुष्य को नीचा दिखाया जा रहा है कि पैग पकड़कर हवा में घुमाना नहीं आता। वहीं, अब एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर यूजर्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
कैसा कलियुग मनुष्य के सर पे नाच रहा है, जो की पशुओं के मास या रक़्त का आहार नहीं करता, जो कभी धूम्रपान या मदिरा सेवन नहीं करता ऐसे भले मानुष को नीचा दिखाया जा रहा है की पेग पकड़ कर हवा में घुमाना नहीं आता।
Alcohol is medically/clinically/ scientifically in every way proven to be…— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 12, 2023
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ खड़े हैं और दोनों आपस में कुछ बातें कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के हाथ में एक गिलास है और जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ कहते हैं, तो इस पर पीएम मोदी हंसने लगते हैं। वीडियो देखकर लोग पीएम मोदी को ट्रोल कर रहे हैं, जिसपर कंगना रनौत ने ट्वीट कर पीएम का सपोर्ट किया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and US President Joe Biden, at the State Dinner at the White House. pic.twitter.com/r0LkOADAZ6
— ANI (@ANI) June 23, 2023
बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर ही पीएम मोदी की तारीफ करती हुई नजर आती है। पीएम मोदी के वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को खूब खरी-खरी सुनाई है। वहीं, एक्ट्रेस के ट्वीट पर भी लोगों का रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: