आज 12 जून को एक विमान क्रैश की घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में लोगों के बचने की संभावना बेहद कम है। एयर इंडिया के इस विमान में 242 लोग सफर कर रहे थे। घटना पर हर कोई बेहद दुखी है और पीड़ितों के लिए दुआ कर रहा है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस घटना पर दुख जताया है। आइए जानते हैं कि कंगना ने इस पर क्या कहा?
कंगना ने शेयर किया पोस्ट
कंगना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना ने लिखा कि अहमदाबाद विमान हादसे की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें। गौरतलब है कि कंगना रनौत हमेशा ही अपने बयान और विचार को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: क्या होता है ब्लैक बॉक्स? जिससे पता चलेगा अहमदाबाद प्लेन क्रैश का सच
प्लेन में 242 यात्री थे सवार
गौरतलब है कि जैसे ही अहमदाबाद विमान हादसे की खबर आई, जो हर कोई हैरान और परेशान हो गया। सभी ने पीड़ित परिवारों के लिए दुआ मांगी। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। प्लेन क्रैश होते ही आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि, अभी इसको लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है कि मरने वालों की संख्या क्या है?
यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: कैसे हुआ एअर इंडिया का प्लेन क्रैश? 2 मिनट के अंदर हो गया हादसा
अमित शाह ने की गुजरात के सीएम से बात
इस विमान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री से भी बात की है और सभी केंद्रीय सहायता का वादा किया है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस घटना पर सभी दुख जाहिर कर रहे हैं और पीड़ित परिवारों के लिए दुआ मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने Ahmedabad Plane Crash के बाद कैंसिल किया इवेंट, जताया दुख
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines