Ahmedabad Plane Crash: क्या होता है ब्लैक बॉक्स? जिससे पता चलेगा अहमदाबाद प्लेन क्रैश का सच

Ahmedabad Air India Plane Crash What is Black Box: अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे का सच ब्लैक बॉक्स के जरिए सामने आएगा। आइए जानते हैं कि ब्लैक बॉक्स क्या होता है।

what is black box in aeroplane

अहमदाबाद में हुआ प्लेन हादसा।

विज्ञापन

Ahmedabad Air India Plane Crash What is Black Box: अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। ड्रीमलाइनर विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान ने 1.38 मिनट पर उड़ान भरी और महज 2 मिनट के अंदर 1.40 पर क्रैश हो गया। इस विमान हादसे की जांच के लिए डीजीसीए ने एक टीम रवाना कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि ब्लैक बॉक्स क्या है, जिससे प्लेन क्रैश के बारे में सही जानकारी मिल सकती है।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स? 

ब्लैक बॉक्स को प्लेन में फ्लाइट रिकॉर्डर के नाम से जाना जाता है। यह ऑरेंज कलर का चमकीला उपकरण होता है, जिसमें फ्लाइट से संबंधित डेटा और कॉकपिट ऑडियो रिकॉर्ड किया जाता है।

विज्ञापन

खास बात यह है कि इसे ज्यादा से ज्यादा तापमान झेलने के लिए डिजाइन किया जाता है। ताकि जब इसकी जांच की जाए तो जांचकर्ताओं को दुर्घटना की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सके। ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) शामिल होते हैं।

विज्ञापन

रंग नारंगी, फिर क्यों कहा जाता है ब्लैक बॉक्स? 

अब सवाल ये कि अगर इसका रंग नारंगी है तो इसे ब्लैक बॉक्स क्यों कहा जाता है। दरअसल, यह शब्द एक ऐतिहासिक उपनाम है। दरअसल, शुरुआती फ्लाइट रिकॉर्डर काले रंग के होते थे, लेकिन बाद में इन्हें नारंगी रंग का बनाया जाने लगा। ताकि दुर्घटना की स्थिति में उन्हें आसानी से पहचाना जा सके, खासकर मलबे या समुद्र में।

विज्ञापन

इतनी होती है क्षमता 

ब्लैक बॉक्स की क्षमता भारी झटकों के साथ ही 6 हजार मीटर समुद्र, 1100 डिग्री सेल्सियस तक की आग सहने की होती है। खास बात यह है कि यह हादसे के बाद 30 दिन तक सिग्नल भेजने की क्षमता रखता है। इससे पता चलेगा कि विमान में क्या तकनीकी खराबी आई थी। पायलट ने इमरजेंसी की स्थिति में क्या-क्या किया। ब्लैक बॉक्स को रिकवर करने के बाद इसका एनालिसिस होगा। ब्लैक बॉक्स से ही विमान की सही ऊंचाई, स्पीड या इंजन का सटीक पता चलेगा। इसके साथ ही विमान की फॉरेंसिक जांच भी होगी। जिससे पार्ट्स की फोरेंसिक स्टडी की जाएगी।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। जैसे ही इसने अहमदाबाद से उड़ान भरी,  मेघानी के रिहायशी इलाके में अचानक क्रैश हो गई। ये प्लेन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट नंबर AI-171) था। जिसमें 242 यात्री सवार थे। हादसे के वक्त और बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि प्लेन उड़ान भरता है और कुछ ही देर में एक बिल्डिंग के पास जाकर उसमें आग लग जाती है। फिर धुएं का गुबार उठने लगता है। वहीं एक तस्वीर में प्लेन की टेल और टायर एक बिल्डिंग में फंसा नजर आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ