बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस वक्त ओटीटी पर अपना कमाल दिखा रही है। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा ना दिखा पाई है, लेकिन ओटीटी पर इसने अपने बजट से ज्यादा की कमाई की है। जी हां, फिल्म के डिजिटल राइट्स बेहद मोटी रकम में बिके हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म को कितने रकम मिली है, तो आइए जानते हैं।
फिल्म ‘इमरजेंसी’
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लाइफ पर बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। वहीं, अगर फिल्म के डिजिटल राइट्स की कीमत की बात करें तो 123 तेलुगू डॉट कॉम के अनुसार इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदें गए हैं। इन आंकडों के बारे में ऑफिशियल जानकारी तो नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट्स यही दावा करती हैं।
80 करोड़ रुपये में बिके डिजिटल राइट्स
इतना ही नहीं अगर ये आंकड़े सही है और फिल्म के डिजिटल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बिके हैं, तो फिल्म के डिजिटल राइट्स ने डूबते को तिनके के सहारे वाला काम किया है और कंगना और फिल्म की टीम को नुकसान से बचा लिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट ही 60 करोड़ रुपये का है।
17 जनवरी 2025 को
वहीं, अगर फिल्म ‘इमरेंजसी’ की बात करें तो इस फिल्म को 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर सकी थी। वहीं, अगर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपने रिलीज डे यानी पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो इसकी उम्मीद से बेहद कम था।
लीड रोल में हैं कंगना
इतना ही नहीं बल्कि अगर फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने सिर्फ 16.52 की टोटल कमाई थी, जो इसके बजट से बेहद कम थी। इस फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया है। साथ ही उनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे स्टार्स भी नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें- समय रैना ने विवाद के बीच ‘इंडिया टूर’ किया रिशेड्यूल, हाथ जोड़कर लोगों से कही ये बात
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines