समय रैना ने विवाद के बीच 'इंडिया टूर' किया रिशेड्यूल, हाथ जोड़कर लोगों से कही ये बात

समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर किया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय का ये पहला पोस्ट है। इस पोस्ट में समय ने क्या-क्या कहा है? आइए जानते हैं…

Samay Raina

Samay Raina

विज्ञापन

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से ही समय रैना चर्चा में बने हुए हैं। समय को बयान देने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल दो बार समन भेज चुकी है, लेकिन समय नहीं आए। हाल ही में समय को साइबर सेल ने तीसरा समन भेजा है। इस बीच अब समय ने इस विवाद के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर किया है।

समय रैना ने शेयर किया पोस्ट

समय रैना ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में समय ने लिखा कि नमस्ते दोस्तों, मैं अपना भारत दौरा रिशेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा, जल्दी ही मिलते हैं। इसके साथ ही समय ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी और दिल का इमोजी शेयर किया है।

विज्ञापन
 समय रैना

समय रैना

इंडिया टूर रिशेड्यूल किया

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से ही समय को लेकर बातें सुनने को मिल रही हैं। भले ही समय ने अपना इंडिया टूर रिशेड्यूल कर दिया है, लेकिन समय विदेश में परफॉर्म कर रहे थे। बता दें कि समय रैना इस वक्त अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। हाल ही में साइबर सेल ने उन्हें अपना बयान देने के लिए भी बुलाया था, लेकिन समय नहीं आए।

कॉमेडियन को तीसरा समन

अब साइबर सेल समय को तीसरा समन जारी कर चुकी है। वहीं, अगर समय के लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो इसमें कॉमेडियन कह रहे हैं कि सी यू सून, जिससे फैंस ये अंदाजा भी लगा रहे हैं कि हो सकता है कि समय जल्दी ही देश वापस आ सकते हैं, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म कहना मुनासिब नहीं है।

विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया ने किया था भद्दा कमेंट

बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट्स के बाद से ये विवाद चल रहा है। पूरे देश ने रणवीर के उस कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की थी और इसको लेकर शो से जुड़े तमाम लोगों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। इस बीच इस पूरे मामले में समय को भी खूब भला-बुरा सुनने को मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ