मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने आज यानी 8 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर मौजूद AI से बने अश्लील कंटेंट को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. एक्ट्रेस ने साफ किया है कि इस तरह के कंटेंट से उनकी छवि को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है और ये उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन भी है.
आपको बता दें कि कंगना रनौत ही नहीं इससे पहले कई एक्ट्रेस ने भी Ai कंटेंट को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया चुकी हैं. वहीं अब कंगना ने भी अश्लील कंटेंट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. दरअसल, कोर्ट में कंगना के वकील ने अश्लील कंटेंट, फर्जी खबरों और AI से तैयार कंटेंट का मुद्दा उठाया है, जिसमें कंगना के नाम से कई तरह के गलत बयान को जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर ट्रेंड कर रही रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, परिवार को तबाह कर देती है एक हत्या; IMDb रेटिंग 7.1
कंगना की टीम ने क्या कहा?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की टीम ने साफ कर दिया है कि उनकी मांग सिर्फ कथित तौर पर फर्जी ऑनलाइन कंटेंट और अश्लील कंटेंट हटाने तक सीमित है.वहीं एक्ट्रेस की टीम ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ये राहत मीम्स को लेकर नहीं की गई है. कंगना के वकील ने यह भी साफ किया है कि ऑनलाइन कंगना से जुड़े कई मीम्स के साथ आपत्तिजनक या व्यंग्यात्मक कंटेंट भी अवेलेबल हैं. लेकिन फिलहाल इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की मांग नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना की अश्लील कंटेंट वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विकास महाजन ने एक्ट्रेस को Personality Rights की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर बात करते हुए प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किया दिया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा.
आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा की पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी एक अलग याचिका पर भी बात की और अंतरिम आदेश पारित करने की भी बात की है. फिलहाल हाल उस मामले में पर कोर्ट ने समन भी जारी कर दिया है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines