Kangana Ranaut के पहले इस हसीना की सीरीज पर भी लगी Emergency, इंदिरा गांधी का ही था रोल

Kangana Ranaut, Emergency, Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रिलीज से पहले ही रोक लगा दी गई है। हालांकि ना सिर्फ कंगना बल्कि इसके पहले भी इंदिरा गांधी के ऊपर बनी सीरीज का आज तक अता-पता नहीं है।

Kangana Ranaut, Emergency

Kangana Ranaut, Emergency

Kangana Ranaut, Emergency, Vidya Balan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर रिलीज से पहले ही रोक लगा दी गई है और अब फिल्म रिलीज नहीं हुई है। सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेट ही जारी नहीं किया, जिससे फिल्म की रिलीज पर रोक लग गई। हालांकि कंगना की फिल्म अपनी रिलीज के पहले से ही विवादों में थी। सीरीज को लेकर खूब बवाल हो रहा था। साथ ही कंगना सहित फिल्म की कास्ट को भी जान से मारने की धमकी मिल रही थी। गौरतलब है कि इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली थी। हालांकि इसके पहले भी बॉलीवुड की एक हसीना पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली थीं, लेकिन अभी तक उस सीरीज का अता-पता नहीं है।

विज्ञापन

बनने वाली थी वेब सीरीज

दरअसल, बात है साल 2018 की, जब अभिनेत्री विद्या बालन एक सीरीज में इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली थीं, लेकिन आज तक इस सीरीज की कोई जानकारी नहीं है। उस वक्त सामने आया था कि एक्ट्रेस ने ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर’ बुक के राइट्स को खरीदा था और इसी पर एक वेब सीरीज बनाने की प्लानिंग हो रही थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

विद्या ने बताई थी वजह

साल 2018 से आज 2024 भी आधा जा चुका है, लेकिन इस सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि इसके बारे में आगे क्या फैसला लिया गया। बता दें कि इस सीरीज को रॉय कपूर फिल्म्स के तहत बनाया जाना था, जो नहीं बनाई गई। हालांकि विद्या ने इसके बारे में बात भी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था कि सीरीज के शुरू होने में बहुत टाइम लग रहा है और इसकी कहानी को फिर से लिखा जाएगा। चूंकि ये एक वेब सीरीज है, तो जाहिर है कि इसको टाइम लगेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

बता दें कि विद्या बालन को कई बार इंदिरा गांधी के रोल का ऑफर मिल चुका है। हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि जब तक इन प्रोजेक्ट पर परमिशन नहीं मिलेगी, वो नहीं करेगी। गौरतलब है कि एक्ट्रेस इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ना सिर्फ इंदिरा गांधी बल्कि विद्या को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक भी ऑफर हुई थी। हालांकि उन्होंने इसको लेकर मना कर दिया था और बाद में ये रोल कंगना रनौत ने किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ