Sidhu Moose Wala के गाने पर Kangana Ranaut ने किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kangana Ranaut Dancing on Sidhu Moosewala Song: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के रिलीज की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस कर रही हैं। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

Kangana Ranaut Dancing on Sidhu Moosewala Song

Kangana Ranaut Dancing on Sidhu Moosewala Song

Kangana Ranaut Dancing on Sidhu Moosewala Song: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के चलते सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, इसी बीच कंगना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पार्टी में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। कंगना के साथ उनकी कुछ फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने मूसेवाला के गाने पर किया डांस

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंगना डांस कर रही हैं। खास बात ये है कि कंगना जिस गाने पर डांस कर रही हैं वो पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला का है। सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ जिसे फैंस बेहद पसंद करते हैं उस पर कंगना अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की ड्रेस में कंगना के हाथ में वाइन का ग्लास भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। कंगना मूसेवाला के गाने पर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म ‘इमरजेंसी’? 

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का फैंस पिछले लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होगा।कंगना ने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे अंधकार भरा दौर जो सत्ता की भूख का प्रत्यक्षदर्शी बना, जिसने देश को लगभग आग की लपटों में झोंक दिया। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर 14 अगस्त को लॉन्च होगा। इस फिल्म में भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय और आपातकाल की खतरनाक कहानी को 6 सितंबर को वैश्विक सिनेमाघरों में दर्शाया जाएगा।’

विज्ञापन

मूसेवाला की मौत पर कंगना का रिएक्शन

आपको बता दें साल 2022 में जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत हुई थी तब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दुख और शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार की नाकामी की वजह से दिन दहाड़े सिंगर को गोलियों से भून दिया गया। कंगना को सिद्धू मूसेवाला के गाने बेहद पसंद थे वो अक्सर अपने खाली समय में म्यूजिक सुनती रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ