Kangana Ranaut Controversial Statements: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज सातवें आसमान में होंगी। एक्ट्रेस का लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला एकदम सही साबित हो रहा है। अभी तक सामने आए लोकसभा इलेक्शन के रिजल्ट के आंकड़ों को ध्यान में रखकर यही कहा जा सकता है कि हिमाचल के मंडी से कंगना की जीत तय है। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में लोगों का विश्वास जीता है। उन्होंने चुनाव प्रचार में ऐसे-ऐसे बयान दिए जिन्हें सुनकर जनता उनके पंगा लेने के स्टाइल और बेबाकी से इम्प्रेस होकर उन्हें मंडी की क्वीन बनाने को तैयार हो गई। चलिए जानते हैं कंगना के वो 5 बयान कौन-से हैं जिनकी वजह से वो जीत हासिल कर गई हैं।
योगी जी और मेरी ब्लड लाइन सेम है
लोकसभा चुनाव के प्रचार में कंगना ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनका खून एक है। एक्ट्रेस ने अपनी और योगी जी की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए रिवील किया कि वो उन्हें अपनी छोटी बहन मानते हैं। कंगना ने योगी आदित्यनाथ से अपने कनेक्शन का खुलासा करते हुए कहा था कि ‘उनका और मेरा जो खून है- हमारी ब्लड लाइन सेम है।’
एक बड़ा पप्पू है दिल्ली में, हमारी यहां भी एक छोटा पप्पू है
कंगना ने प्रचार के दौरान कहा था, ‘एक बड़ा पप्पू है दिल्ली में, हमारी यहां भी एक छोटा पप्पू है।’ उनके इस बयान पर लोगों ने खूब सीटियां बजाई थीं। एक्ट्रेस ने यहां बड़ा पप्पू राहुल गांधी को बताया था और छोटा पप्पू विक्रमादित्य सिंह को कहा था। उनके इस बयान से साफ हो गया था कि जिस तरह से वो बॉलीवुड में बयान दे रही थीं बिल्कुल वैसे ही वो राजनीती में भी उतरकर किसी को नहीं छोड़ेंगी।
राहुल गांधी की उड़ाई खिल्ली
कंगना ने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी का खुलेआम मजाक उड़ाया था। एक्ट्रेस ने राहुल गांधी के टोपी पहनने पर उनकी खिल्ली उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस बोली थीं- राहुल गांधी आए थे, टोपी नहीं उससे पहनी गई। टोपी पहननी के लिए उसने 5 चक्कर लगाए।’ वहीं, एक्ट्रेस ने राहुल गांधी की नकल करते हुए गोल-गोल घूमते हुए उनकी एक्टिंग भी की। एक्ट्रेस का ये बयान न सिर्फ राहुल गांधी की ट्रोलिंग की वजह बना बल्कि उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी सनसनी मचा दी।
गौमांस खाने के आरोप पर कंगना का पलटवार
विपक्ष ने कंगना पर जब गौमांस खाने के आरोप लगाए तो एक्ट्रेस ने प्रचार के दौरान खुद ये मुद्दा उठा डाला। साथ ही बयान देते हुए जनता को आगाह करते हुए कहा, ‘ये लोग कूटनीतियां चलाएंगे, आपको भ्रमित करेंगे। आपको इनकी बातों में बिल्कुल भी नहीं आना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसने गौमांस खाया। मैंने कहा बताइए आप, आपके पास इसका कुछ तो प्रमाण होगा। तो वो कहते हैं छोड़िए हमे आपके खाने-पीने से क्या मतलब?’ फिर एक्ट्रेस ने उन मुद्दों को भी उठाया जो उनके खिलाफ उठाए जा रहे थे। कंगना को अशुद्ध और चरित्रहीन तक कहा गया था।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के आगे पानी भी नहीं मांगा, ये 8 तो NOTA से भी रहे पीछे, 2 को 500 वोट भी नहीं मिले
औरत को मोहब्बत की दुकान समझकर पकड़ लेते हैं
कंगना ने अपने एक बयान में कांग्रेस पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के जो कार्टून हैं चांद पर आलू उगाना चाहते हैं। कभी लोकसभा में प्रधानमंत्री जी की गोद में बैठ जाते हैं। औरत को मोहब्बत की दुकान समझकर उसे पकड़ लेते है, उसे छुड़ाया जाता है और कहा जाता है कि ये लोकतंत्र का मंदिर है। यहां आप इस तरह के काम नहीं कर सकते तो वो जाते-जाते आंख मारते हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines