---विज्ञापन---

Kangana Ranaut के आगे पानी भी नहीं मांगा, ये 8 तो NOTA से भी रहे पीछे, 2 को 500 वोट भी नहीं मिले

Kangana Ranaut Mandi Result 2024: कंगना रनौत की मंडी से जीत अब साफ दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी और उसका फल एक्ट्रेस को वोटों के रूप में मिल रहा है। एक्ट्रेस इस वक्त सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, मंडी सीट के लिए चल रही वोटों की गिनती में 8 तो नोटा से भी पीछे छूट गए हैं।

---विज्ञापन---

Kangana Ranaut Mandi Result 2024: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पहली बार चुनाव में उतरी हैं और आते ही उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया। एक्ट्रेस बेहद कम वक्त में एक ऐसी कैंडिडेट के रूप में सामने आई हैं जिनके आगे अनुभवी नेता भी फीके रह गए। वहीं, आज लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती की जा रही है। ऐसे में अब कंगना रनौत क्या मंडी की सीट अपने नाम कर पाएंगी या नहीं? ये एक बड़ा सवाल है। वहीं, अब इसका जवाब भी देश की जनता को मिल गया है।

वोटों की गिनती में सबसे आगे निकलीं कंगना

हिमाचल की मंडी सीट पर जनता का क्या फैसला है वो देखकर जनता भी चौंक जाएगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मंडी सीट से जीतने के पूरे चांस हैं। एक्ट्रेस सामने आ रहे वोटिंग के आंकड़ों में फिलहाल सबसे आगे चल रही हैं। उनके वोट्स देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे मंडी में भारीतय जनता पार्टी की जीत तय है। एक्ट्रेस को मंडी से 509989 वोट हासिल हुए हैं। कंगना वहां से खड़े सभी कैंडिडेट्स से वोटों की गिनती में आगे निकल गई हैं। इस वक्त कंगना 72014 वोटों से आगे हैं।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को पछाड़ा

दूसरे नंबर पर विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) नजर आ रहे हैं। उन्हें 437975 के करीब वोट मिले हैं। वहीं, विक्रमादित्य सिंह फिलहाल कंगना से लगभग 72014 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यानी इन दोनों में कांटे की टक्कर चल रही। विक्रमादित्य सिंह और कंगना रनौत में से किसी एक को ही जीत हासिल होने वाली है। वहीं, सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 8 लोगों को NOTA से भी कम वोट हासिल हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Karakat Lok Sabha Seat: BJP को धोखा, हेलीकाप्टर रैली, रोड शो… पर भोजपुरी स्टार की हार तय

8 लोग नोटा से भी पीछे

नोटा से हारने वालों की लिस्ट में Bahujan Samaj Party के डॉक्टर प्रकाश चंद भारद्वाज (Dr Prakash Chand Bhardwaj), Rashtriya Devbhumi Party के नरेंद्र कुमार, Independent कैंडिडेट राखी गुप्ता, सुभाष मोहन स्नेही, दिनेश कुमार भाटी, आशुतोष महंत, Akhil Bhartiya Parivar Party के विनय कुमार, Himachal Janta Party के महेश सैनी शामिल हैं। करीब 5439 लोगों ने नोटा दबाया है। यानी बाकी 8 लोग 5000 से भी कम वोट हासिल कर पाए हैं। वहीं, आशुतोष महंत और दिनेश कुमार भाटी तो 500 वोट भी अपने नाम नहीं कर पाए।

First published on: Jun 04, 2024 02:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola