Bigg Boss पर उठे सवाल, एक्स कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर क्यों साधा निशाना?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ को लेकर काम्या पंजाबी का रिएक्शन आया है। टाइम गॉड वाला टास्क देख एक्ट्रेस ने सीधा बिग बॉस से सवाल किया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में नए टाइम गॉड बनने की रेस में सभी दौड़ते हुए नजर आए। अब शो उस मुकाम पर है जहां पावर्स मिलना बेहद मायने रखती है। टाइम गॉड चाहे तो अपनी शक्तियों से पूरा गेम पलट सकता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वही घर पर टाइम गॉड बन रूल करे और अगर वो ना सही उसके ग्रुप का कोई टाइम गॉड बन जाए ताकि वो कंटेस्टेंट सेफ रहे। ऐसा ही हाल ही के एपिसोड में भी देखने को मिला। अब हालिया एपिसोड को देखकर इस शो की एक एक्स कंटेस्टेंट ने बिग बॉस और मेकर्स से खास सवाल किए हैं।

काम्या पंजाबी ने बिग बॉस को किया एक्सपोज

आपको बता दें, बिग बॉस सीजन 7 की पॉपुलर कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) हर बार सोशल मीडिया के जरिए शो को लेकर अपनी राय रखती हैं। उन्हें जिस पर गुस्सा आता है उसे फटकार लगाने से लेकर, काम्या पंजाबी किसी का सपोर्ट करने तक से पीछे नहीं हटतीं। ऐसे में अब जब ‘बिग बॉस 18’ चल रहा है तो इस बार भी वो एक्टिव दिखाई दे रही हैं। इस शो को फॉलो कर रही हैं और अब उन्होंने बिग बॉस पर एक सवाल भी उठाया है।

Advertisment

टाइम गॉड आस्क पर क्या बोलीं काम्या?

काम्या ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, ‘वैसे ये टास्क थोड़ा अजीब नहीं लगा? एक्स टीजी (टाइम गॉड) क्यों डिसाइड करेंगे कि नया टीजी कौन होगा? चल क्या रहा है? बिग बॉस चाहते क्या हो? इतनी प्लानिंग, प्लॉटिंग किसके खिलाफ हो रही है?’ अब काम्या को तो शो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बिग बॉस ने जानकर एक्स टाइम गॉड को ये ताकत दी है कि वो नए टाइम गॉड का चुनाव कर सकें। अब मेकर्स के इस कदम को काम्या ने सब के सामने एक्सपोज कर दिया है।

विज्ञापन

अविनाश के गेम पर आया काम्या का रिएक्शन

उनका इशारा किस तरफ है वो तो फैंस समझ ही गए हैं। इसके अलावा काम्या पंजाबी ने एक और ट्वीट किया है और लिखा है, ‘कहां से आए हैं ये लोग, ये कौन सा नियम है प्रॉम्प्ट नहीं कर सकते? इसमें कोई शक नहीं कि ईशा बहुत खुश थी, जैसे ही संचालक का नाम अनाउंस हुआ.. लेकिन मैंने सच में सोचा कि अविनाश फेयर रहेगा।’ यानी इस टास्क के बाद काम्या को अविनाश से भी शिकायत हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ