पॉप सिंगर जस्टिन बीबर पिछले काफी वक्त से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि जस्टिन और हैली बीबर की मैरिड लाइफ में कथित तौर पर खटास आ चुकी है। ये तक कहा गया कि कपल कथित तौर पर तलाक की तरफ अग्रसर है। इस बीच अंदरूनी सूत्रों ने कहा है कि अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई समस्याओं को सुलझाने के लिए जस्टिन बीबर और हैली बीबर ने काउंसलिंग की मांग की है।
मैरिड लाइफ में दिक्कत क्यों?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अंदरूनी सूत्रों ने रडार ऑनलाइन से बातचीत में बताया है कि जस्टिन बीबर और हैली बीबर की शादी में खटास आने की मूल वजह सिंगर की बचकानी हरकतें हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि जस्टिन अपने पूर्व गुरु सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स से जुड़े सेक्स स्कैंडल के रिजल्ट से जूझ रहे हैं। बता दें कि कपल ने पिछले साल अगस्त में बेटे जैक ब्लूज का वेलकम किया है।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के नए लुक ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, Ranveer के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
कपल ले रहा है थेरेपी
रिपोर्ट के मुताबिक, रडार ऑनलाइन से एक सूत्र ने बताया है कि मैरिड लाइफ में आए संकट को खत्म करने के लिए जस्टिन बीबर और हैली बीबर बहुत सारी थेरेपी ले रहे हैं। ये वक्त उन दोनों के लिए मुश्किल से भरा है लेकिन हैली हार मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। बाहरी दुनिया का प्रेशर और बच्चे के आने के बाद नई जिम्मेदारियां.. कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दोनों अभी स्ट्रेस में हैं।
क्या नशे की लत से जूझ रहे सिंगर?
बता दें कि पिछले महीने सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी कि सिंगर जस्टिन बीबर नशे की लत का शिकार बन चुके हैं। इन अफवाहों पर सिंगर ने रिएक्शन देते हुए सिंगर ने अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘ये बिल्कुल सच नहीं है।’ सूत्र का कहना है कि फिलहाल अपनी जिंदगी में आई उलझनों से निपटने के लिए कपल अग्रसर है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines