बॉलीवुड के मशहूर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते दिन यानी 7 मार्च को मुंबई में मुदित दानी और अनन्या दानी के शादी समारोह में शामिल हुए. इस वेडिंग पार्टी से कपल की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कपल इस वेडिंग में जमकर एंजॉय कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस शादी समारोह में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी भी नजर आ रहे हैं. दरअसल ओरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेलिब्रिटीज के साथ कई सारी फोटो शेयर की है. उनमें से कुछ फोटो एक्टर अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ भी शेयर की है. इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कपल यह डांस अंबानी फैमिली के साथ करते हुए नजर आ रहे हैं.
ओरी ने शेयर किया फोटो
आपको बता दें कि इस शादी पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने खूब एन्जॉय किया है. वीडियो में कपल जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं कपल ने ट्विनिंग भी की हुई है. ऐश्वर्या और अभिषेक नेवी ब्लू आउटफिट पहने हुए नजर आए हैं, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. दरअसल, ओरी ने अपने इंस्टा हैडल पर स्टोरी लगाई है, जिसमें कपल साथ में नजर आ रहे हैं.
अभिषेक-ऐश्वर्या का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अंबानी फैमिली के साथ दबंग खान यानी सलमान खान के गाने पर जमकर डांस करते हुए दिख रहे हैं. कपल जिस गाने पर डांस कर रहे हैं उसका टाइटल सलाम-ए-इश्क है. आपको बता दे की नीता अंबानी मुदित और अनन्या की रिश्तेदार भी हैं. वह भी कपल के साथ इस गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है. इतना ही नहीं इस वेडिंग में मनीष मल्होत्रा समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए हैं.