हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pritam And Pedro के फैंस के लिए खुशखबरी, राजकुमार हिरानी ने दूसरे सीजन पर लगाई मुहर

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की नई सीरीज Pritam And Pedro जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन अब राजकुमार हिरानी ने सीरीज के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Pritam and Pedro के दूसरे सीजन पर क्या बोले राजकुमार हिरानी?

अगर आपको ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे इन दिनों दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी अहम किरदार में नजर आए हैं. अब आप सीरीज का नाम समझ ही गए होंगे.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro) की. इस सीरीज की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. अगर आपने यह सीरीज देखी है, तो आपने देखा होगा कि यह सीरीज अंत तक अपने सीक्वल की ओर कोई इशारा नहीं करती है. लेकिन अब सीरीज के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सीक्वल पर मुहर लगा दी है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनीं Jennifer Winget? रॉयल ब्राइडल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

विज्ञापन

राजकुमार हिरानी ने सीरीज 2 पर लगाई मुहर

राजकुमार हिरानी ने कहा , ‘हां हम प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro) का सीक्वल बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीरीज की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है. इस कहानी को किस दिशा में लेकर जाना है. सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो के नए सीजन में अरशद वारसी और वीर हिरानी एक बार फिर नजर आने वाले हैं. प्रीतम एंड पेड्रो सीरीज को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने यह फैसला शो को मिल रही पॉपुलैरिटी को लेकर लिया है, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं सरसरी निगाहों से देख लेता हूं कि फिल्में या सीरीज दर्शकों को कितना पसंद आ रहे है. उन्होंने कहा कि कई लोग सामने से भी सीरीज की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अस्पताल से घर लौटे Rajesh Sharma, कीड़े के काटने से बिगड़ी थी तबीयत; जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन

प्रीतम एंड पेड्रो सीरीज कहां देखें?

अगर आपने अभी तक राजकुमार हिरानी के द्वारा डायरेक्ट की गई सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam and Pedro) को नहीं देखा है, आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज को 6 एपिसोड के साथ जारी किया गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola