ऐसे ही नहीं टूटी 15 साल की शादी, Jayam Ravi-Aarti के तलाक की वजह क्या?

Jayam Ravi-Aarti Divorce Reason: तमिल एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) और उनकी वाइफ आरती अब साथ नहीं हैं। दोनों के तलाक को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। आखिर क्या है इस 15 साल की शादी के टूटने की वजह?

Jayam Ravi, Aarti

Jayam Ravi, Aarti

Jayam Ravi-Aarti Divorce Reason: मनोरंजन जगत से अक्सर किसी न किसी का दिल टूटने, रिश्ता टूटने की खबरें आती रहती हैं। बीते दिन साउथ के एक कपल ने अपने अलग होने का ऐलान कर दिया, जिससे फैंस भी मायूस हो गए। जी हां, तमिल एक्टर जयम रवि (Jayam Ravi) और उनकी वाइफ आरती अब साथ नहीं हैं। बीते दिन दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया। गौरतलब है कि कपल 15 साल कर एक-दूसरे से साथ हर सुख-दुख में रहा और अब अलग हो गया। लोगों के मन में सवाल है कि जब जयम और आरती इतने सालों तक एक-दूसरे के साथ थे तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने सीधा तलाक लेने का फैसला ले लिया। आखिर क्या है इसकी वजह?

विज्ञापन

क्यों अलग हुए जयम और आरती?

गौरतलब है कि आरती और जयम अब साथ नहीं हैं और कपल ने अपने अलग होने की वजह का भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि अब कुछ रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने की वजह सामने आई है। हालिया सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरती की मां और भाई जयम उनके तलाक के लिए जिम्मेदार हैं। वैसे तो इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है और न ही आधिकारिक तौर पर इसकी किसी ने पुष्टि की है, लेकिन अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर गौर करें तो यही कहा जा रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jayam Ravi (@jayamravi_official)

मां और भाई बने तलाक की वजह?

दरअसल, FilmiBEAT की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि जयम रवि और आरती के अलगाव के पीछे आरती की मां सुजाता विजयकुमार और उनके सौतेले बेटे शंकर हैं। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि पोन्नियिन सेलवन जयम, शंकर और सुजाता द्वारा मैनेज्ड एक शूट में भी शामिल थे और इसी दौरान उनके बीच कुछ बहस हो गई थी।

विज्ञापन

सुजाता ने अच्छा नहीं किया

जयम रवि ने पंडिराज के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन सुजाता विजयकुमार ने कथित तौर पर निर्देशक पर फिल्म का बजट कम करने का दबाव डाला, क्योंकि उनके अनुसार रवि के पास वह पॉपुलैरिटी नहीं है। इसके चलते पंडिराज को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। इतना ही नहीं, तलाक के ऐलान पर बात करते हुए जयम ने कहा कि यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन आरती के साथ अच्छे से बात करने के बाद ही यह फैसला लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jayam Ravi (@jayamravi_official)

विज्ञापन

जयम ने शेयर किया पोस्ट

जयम ने इसके लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया और लिखा कि बहुत सोचने विचारने के बाद मैंने और आरती ने इस फैसले को लिया है। हम दोनों अलग हो रहे हैं और हमने इस फैसले को जल्दबाजी में नहीं लिया है। निजी कारणों से हम अलग हो रहे हैं। साथ ही जयम ने फैंस से यह भी कहा कि प्राइवेसी बनाएं रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ