नई दिल्ली: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ (Mili Promotion) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वो दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने एक थिएटर में फैंस को व्यक्तिगत रूप से पॉपकॉर्न बांटे। सोशल मीडिया पर जान्हवी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
पैपराजी वीरल भयानी ने एक्ट्रेस का वीडियो (Janhvi Kapoor Video) जारी किया है, जिसमें वो काउंटर के पीछे जाकर लोगों को पॉपकॉर्न सर्व करती नजर आ रही हैं। हरे रंग की कढ़ाईदार साड़ी में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके साथ कानों में बड़े झुमके और वेवी हेयर के साथ एक्ट्रेस का लुक काफी परफेक्ट दिख रहा था।
अभी पढ़ें – Ram Setu Box Office Collection Day 7: सातवें दिन केलक्शन में आई भारी गिरावट, जानें
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस पॉपकॉर्न (Janhvi Kapoor serves popcorn) देने से पहले ग्लव्स पहनती हैं। वो कहती हैं, “एक ही फ्लेवर है पता नहीं क्यूं पूछ रही हूं।” इसके बाद वो एक टब में पॉपकॉर्न भरती हैं और एक फैन को देते हुए हाथ आगे बढ़ाती हैं।
अभी पढ़ें – Thank God Box office Colletion Day 7: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है सिद्धार्थ और अजय का जलवा
वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अगली बार वो सर्वाइवल थ्रिलर ‘मिली’ में दिखाई देंगी। मनोज पाहवा और सनी कौशल भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की हिंदी रीमेक है। मिली का निर्माण बोनी कपूर ने किया है और इसका निर्देशन मथुकुट्टी जेवियर ने किया है, जिन्होंने ‘हेलेन’ का भी निर्देशन किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
45 mins agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 hr agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
19 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
21 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
22 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines