Thank God Box office Colletion Day 7: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है सिद्धार्थ और अजय का जलवा
Edited By Ritu Shaw

Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया
Edited By Ritu Shaw

Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया
मुंबई: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘थैंक गॉड’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी के साथ अक्षय की राम सेतु को भी रिलीज किया गया था। मगर इस रेस में थैंक गॉड की गति पहले दिन से ही काफी धीमी नजर आ रही है। जानें सात दिनों में फिल्म ने कितना बिजनेस किया है।
25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने मात्र 8 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने 6 करोड़, 4.15 करोड़, 3.30 करोड़ और 3.25 करोड़ का बिजनेस किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन टिकट काउंटर पर मुश्किल से 4 करोड़ का बिजनेस हो सकता था। लेकिन सातवें दिन ये आंकड़ा और घट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थैंक गॉड ने सातवें दिन मात्र 1.65 करोड़ कमाए, जिसके बाद अब इसका टोटल कलेक्शन 30.90 करोड़ हुआ है।
मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये नंबर्स बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर थैंक गॉड के साथ रिलीज हुई अक्षय की राम सेतु ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कहानी एक रियल एस्टेट ब्रोकर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ऐक्सिडेंट हो जाता है और उसकी मुलाकात चित्रगुप्त CG से यानी अजय देवगन से होती है। चित्रगुप्त (अजय देवगन) उसके सामने आता है और “जीवन का खेल” खेलता है अब तक के कर्मों का हिसाब मांगता है। अगर सिद्धार्थ जीत जाते हैं, तो उन्हें वापस धरती पर भेज दिया जाएगा। अगर वह हार जाता है, तो उसे नर्क में डाल दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: