Jana Nayagan Update: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ अभी तक रिलीज नहीं हुई है. महीनों पहले रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने फैंस को भी मायूस कर दिया है, क्योंकि अभी तक विजय के फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं. वहीं सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद भी थलपति विजय ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. सीएम विजय ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिफंड लौटाने का आदेश दे दिया है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
थलपति विजय ने दिए आदेश
थलपति विजय के फैंस जहां एक तरफ ‘जन नायकन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. थलपति विजय ने फिल्म से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए केवीएन प्रोडक्शंस को सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे लौटाने का आदेश दिया है. प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस हेड मोहन सुप्रिथ ने इस बात की पुष्टि की है और ये भी कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा बीच में लटकना सही नहीं है.
यह भी पढ़ें: JioHotstar पर रिलीज होते ही नंबर 1 बनी 3 घंटे 52 मिनट की एक्शन-थ्रिलर, 8.3 है IMDb रेटिंग
6 महीने से अटकी रिलीज डेट
वहीं अभी तक ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. पहले ये फिल्म जनवरी में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस ना मिलने की वजह से इसकी रिलीज डेट पर रोक लगा दी गई थी. जिसके बाद ये मामला अदालत तक भी पहुंच गया था. हालांकि सेंसर बोर्ड ने अब इस फिल्म को क्लीयरेंस दे दिया है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की रिलीज डेट का कोई अता-पता नहीं है.
यह भी पढ़ें: कभी शो से हुईं रिजेक्ट, आज उसी मंच पर जज की कुर्सी संभाल रही है ये सिंगर; पहचाना कौन?
फिल्म हो गई थी लीक
सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिलने के बाद अप्रैल में भी फिल्म की मुसीबत और बढ़ गई थी. दरअसल अप्रैल में फिल्म का HD प्रिंट सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. इसके बाद मेकर्स ने कार्रवाई की थी और इस मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. फिल्म में थलपति विजय के साथ-साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, बॉबी देओल और प्रकाश राज भी लीड रोल में है.
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines