Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, अब थिएटर्स में थलपति विजय को एक्शन सीन्स करते देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है. वहीं महज 5 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक कितनी कमाई की है.
‘जन नायकन’ ने 5 दिनों में अब तक कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.7% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 5वें दिन 10,436 रहे. भारत में भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं फिल्म का इंडियन कलेक्शन 134.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म का आंकड़ा बढ़ने वाला है.
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दुनियाभर में कमा डाले 6000 करोड़!
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ है. वहीं थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 233.24 करोड़ की कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही नजर आ रही है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई और तेज होने वाली है. सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘जन नायकन’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की बात करें तो इसमें थलपति विजय के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं बता दें ये फिल्म थलपति विजय की आखिरी फिल्म है. इसके बाद अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे. वहीं इस फिल्म के आखिर में थलपति विजय की जर्नी भी दिखाई गई है.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines