Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं. फैंस भी फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म में थलपति विजय के एक्शन सीन्स देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. ये ही वजह है कि इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. इसके बाद भी फैंस इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘जन नायकन’ का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की ‘जन नायकन’ की कमाई में 12वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ की कमाई की. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. 12वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 3,943 रहे. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत में बैन के बावजूद धड़ल्ले से देखे जा रहे हैं ये 5 पाकिस्तानी ड्रामे, कहानी बना देगी दीवाना
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘जन नायकन’ ने भारत में अब तक 179.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 209.35 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 301.35 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल करने वाली है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: गंभीर चोट के बाद रश्मिका मंदाना ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसी हैं एक्ट्रेस
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें थलपति विजय के साथ-साथ बॉबी देओल, ममिता बैजू और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. इन सितारों के साथ ही प्रकाश राज भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. बता दें थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म के बाद अब थलपति विजय किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई देंगे. अब एक्टर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं और उन्होंने जनता को संभालने का फैसला किया है.
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 hr agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
2 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
3 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
4 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
5 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
5 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
6 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines