भारत में बैन के बावजूद धड़ल्ले से देखे जा रहे हैं ये 5 पाकिस्तानी ड्रामे, कहानी बना देगी दीवाना

भारत में इन दिनों ओटीटी का क्रेज काफी ज्यादा देखा जा रहा है. लोग सीरीज, फिल्में और टीवी शोज देखने के लिए ओटीटी के महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं. ओटीटी आने के बाद लोग देश ही नहीं दुनियाभर के शो आराम से देख लेते हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान भी मौजूद है. इन दिनों देशभर में पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है. हालांकि, भारत में पाकिस्तानी टीवी शोज बैन है.

Pakistani dramas
1 / 6

पाकिस्तानी ड्रामा इन दिनों भारतीय ऑडियंस का काफी पसंदीदा बना हुआ है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, देश में बॉर्डर पर के टीवी शोज पूरी तरह बैन है, इसे बावजूद लोगों इसे यूट्यूब पर देख रहे हैं. आज हम आपको 5 ऐसे पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में बताएंगे, जो भारत के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में काफी देखा जा रहा है. पाकिस्तानी ड्रामा पसंद करने के पीछे लोगों का कहना है कि यह शो कम एपिसोड के होते हैं, जिन्हें कम समय में पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन

गुलाम बादशाह सुंदरी

गुलाम बादशाह सुंदरी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम हिना अफरीदी, जावियार नौमान एजाज और इमरान अशरफ स्टारर ड्रामा 'Ghulam Basha Sundari' का मौजूद है. यह पाकिस्तानी ड्रामा लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस ड्रामा को आईएमडीबी पर 8.4 की रेटिंग से नवाजा गया है.

विज्ञापन

शेर ड्रामा

शेर ड्रामा3 / 6

दूसरे नंबर पर सारा खान और दानिश तैमूर का ड्रामा ‘Sher’ मौजूद है. इन दिनों यह ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म YouTube पर काफी ट्रेंड कर रहा है. IMDb इस ड्रामा को 7.5 की रेटिंग मिली है. यह ड्रामा 2026 का हिट माना जा रहा है.

सांवले यार पिया

सांवले यार पिया4 / 6

तीसरे स्थान पर फिरोज खान और दुरेफिशां सलीम सलीम का ड्रामा 'सांवले यार पिया' (Sanwal Yaar Piya) का आता है. यह एक लव ट्रायएंगल ड्रामा है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. इस ड्रामा को भारतीय दर्शकों ने भी पसंद किया है. इस ड्रामा को आईएमडीबी पर 7.5 की शानदार रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

मेरी जिंदगी है तू

मेरी जिंदगी है तू5 / 6

चौथे नंबर पर बिलाल अब्बास खान और हनिया आमिर का ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' का नाम शामिल है. बॉर्डर पार के इस ड्रामे को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस पाकिस्तानी ड्रामा को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है.

शैदाई

शैदाई6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम फिरोज खान और सहर हाशमी का ड्रामा 'शैदाई' (Shaidai) का नाम काबिज है. पाकिस्तान का यह रोमांटिक ड्रामा इन दिनों लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. Shaidai ड्रामा को महज 30 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. आईएमडीबी पर इस ड्रामा को 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन