हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस के घर आई डबल खुशखबरी, अक्षा परदासनी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Aksha Pardasany Welcomes Twin Babies: ‘जामताड़ा’ सीरीज की एक्ट्रेस अक्षा परदासनी जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
अक्षा परदासनी जुड़वा बच्चों की बनीं मां (pic Credit- instagram)

Aksha Pardasany Welcomes Twin Babies: नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ में काम करने वालीं अक्षा परदासनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस डबल खुशखबरी का ऐलान किया है. अक्षा ने अपने दोनों बच्चे बेबी बॉय और बेबी गर्ल की झलक दिखाते हुए फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मां बनने की बधाई भी दे रहे हैं. एक्ट्रेस के पति कौशल शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर किया है. कपल को बॉलीवुड के सितारे भी खूब बधाई दे रहे हैं.

पोस्ट किया शेयर

अक्षा परदासनी और उनके पति कौशल शाह ने इंस्टाग्राम शेयर की गई इस पोस्ट का खास कैप्शन भी लिखा. कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘भगवान ने हमें आशीर्वाद दिया है और कैसे, डबल डायपर, डबल पिन, हम अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं. एक लड़का और एक लड़की.’ वहीं इस पोस्ट में बेबी बॉय और बेबी गर्ल का नन्हा सा हाथ भी दिखाई दे रहा है. बेबी बॉय को ब्लू कलर के कपड़े पहनाए हुए हैं और बेबी गर्ल पिंक कलर के कपड़ों में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने 61वें बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज

विज्ञापन

सितारों ने दी बधाई

वहीं इस पोस्ट पर टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं. विक्रांत मैसी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है. एक्टर ने बधाई देते हुए रेड हार्ट शेयर किए. वहीं टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी ने भी कपल को बधाई दी है. साथ ही एक्ट्रेस पंचमी घावरी मालानी ने भी रेड हार्ट शेयर किए हैं. इसके साथ ही अक्षा परदासनी के फैंस ने भी उनको अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने की बधाई दी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: New OTT Releases: 2 से 8 नवंबर तक, OTT पर तहलका मचाने आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

विज्ञापन

कौन हैं अक्षा परदासनी?

बता दें अक्षा परदासनी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ में एसपी डॉली साहू का किरदार निभाया था. इस किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया था और इसकी वजह से अक्षा को खूब पहचान भी मिली थी. वहीं साल 2004 में एक्ट्रेस ने ‘मुसाफिर’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर अपने करियर की शुरुआत की थी. एक्ट्रेस तेलुगु फिल्मों में भी काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola