फिल्म इंडस्ट्री से फिर आई मनहूस खबर, कम उम्र में 'Jailer' के इस एक्टर का हुआ निधन

Jailer Actor Marimuthu Passes Away

Jailer Actor Marimuthu Passes Away

विज्ञापन

Jailer Actor Marimuthu Passes Away: सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘जेलर’ एक्टर मारीमुथु (Marimuthu) का निधन हो गया है।

आज सुबह एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हुआ है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो बेहोश हो गए और उन्होंने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन की वजह से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘जेलर’ में नजर आए थे मारीमुथु

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ में मारीमुथु को देखा गया था। फिल्म में उन्होंने वर्मा (विनायकन) के सहयोगी पन्नीर की भूमिका अदा की थी। इतना ही नहीं बल्कि मारीमुथु, कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म अब उनकी मरणोपरांत रिलीज होगी।

निर्देशक के रूप में की करियर की शुरूआत

बता दें कि साल 2008 में मारीमुथु ने कन्नम कन्नम के साथ निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद एक्टर ने साल 2014 में अपना दूसरा निर्देशन पुलिवाल किया। यह फिल्म मलयालम हिट चपा कुरिशु की रीमेक थी। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म के लिए एक्टर की बेहद तारीफ की गई। बताते चलें कि मारीमुथु ने कई दिग्गज फिल्म निर्माताओं के सहायक के रूप में काम किया, जिनमें राजकिरण, मणिरत्नम, वसंत, सीमान और एसजे सूर्या जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

फिल्मों में दिखाया जलवा 

इसके बाद मारीमुथु ने एक्टिंग की ओर रुख किया और कई फिल्मों में अपना जलवा दिखाया। अपनी मेहनत से उन्होंने सहायक अभिनेता के रूप में एक अलग पहचान बनाई। बता दें कि मैसस्किन के युद्धम सेई से उन्हें प्रसिद्धि मिली। एक्टर ने जेलर, विक्रम, पेरियेरम पेरुमल, मेहंदी सर्कस, जीवा, कोडी, डॉक्टर, कडाईकुट्टी सिंगम, कलाथिल सांधिपोम, आरोहनामा, मरुधु जैसे नामों को अपने खाते में शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ