Jailer 2 Trailer: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत के साथ विद्या बालन भी धांसू एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर छा गया है. एक बार फिर ऑडियंस को इस फिल्म में रजनीकांत का एक्शन और स्वैग से भरा अंदाज देखने को मिलेगा. इस फिल्म के पहले पार्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था, वहीं अब दूसरे पार्ट को लेकर भी फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. अब फिल्म के ट्रेलर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को तेज कर दिया है. वहीं खास बात ये है कि ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है.
विद्या बालन और रजनीकांत का धांसू अंदाज
‘जेलर 2’ के ट्रेलर में रजनीकांत हमेशा की तरह ही इस बार भी फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आए. रजनीकांत ने एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से ऑडियंस का दिल जीत लिया है और ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. फिल्म में रजनीकांत के साथ विद्या बालन का भी धांसू अवतार देखने को मिल रहा है. विद्या बालन छोटे हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं. वहीं उनकी प्रेजेंस से ही देखने में लग रहा है कि उनका किरदार फिल्म में काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.
फिल्म की स्टारकास्ट
नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में दिलचस्प कैमियो भी देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में रिवील नहीं किया गया है कि ये कैमियो किस सितारे का होने वाला है. अब इस कैमियो ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. हालांकि अभी तक कैमियो से पर्दा नहीं हट पाया है. वहीं इस फिल्म में रजनीकांत और विद्या बालन के साथ-साथ मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फैंस के बीच अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक्साइटमेंट और तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. रजनीकांत की ये मास एक्शन फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बता दें इस फिल्म की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, वहीं हाल ही में अब फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है. अब हर किसी की नजर फिल्म की रिलीज डेट पर ही टिकी हुई है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
14 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines