हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection: 18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, रजनीकांत की फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. इस फिल्म ने महज 18 दिनों में 800 करोड़ की कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका (pic credit- imdb)

Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 18 दिनों में 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक की खूब तारीफ की जा रही है, ये ही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म ने 18वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 18वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन 11.20 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 25.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 18वें दिन 8,906 रहे. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जिससे इस फिल्म ने अपनी कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद OTT पर छाई 3 घंटे 17 मिनट की थ्रिलर फिल्म, पूर्वांचल की ‘सत्ता’ के लिए छिड़ी जंग!

विज्ञापन

800 करोड़ किए पार

वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 456.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रहा. दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 800 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18 दिनों में 807.25 करोड़ है. वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. साथ ही तमिल इंडस्ट्री में ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सिंगर

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में रजनीकांत के साथ-साथ विद्या बालन, मोहनलाल और मिथुन चक्रवर्ती भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी धमाकेदार एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया है. वहीं सोशल मीडिया पर इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. इसके साथ ही फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का कैमियो भी देखने को मिल रहा है. इन सितारों के कैमियो ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर इन सितारों के कैमियो की खूब तारीफ हो रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola