हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jailer 2 Box Office Collection: 'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने महज 5 दिनों में करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन
'जेलर 2' ने 5 दिनों में करोड़ों का किया कलेक्शन (Pic Credit-IMDb)

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. रजनीकांत के एक्शन सीन्स को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं. बड़े पर्दे पर एक बार फिर रजनीकांत को एक्शन अंदाज में देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और ये ही वजह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पहले मंडे भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

5वें दिन फिल्म ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 42.35 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 49.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 15,215 रहे. 5वें दिन 42.35 करोड़ की धांसू कमाई कर फिल्म ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. सोशल मीडिया पर रजनीकांत के एक्शन सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. ये ही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी; बादशाह को भी दे चुका है धमकी

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने महज 5 दिनों में मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. फिल्म ने भारत में अब तक 242.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 477.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 500 करोड़ पहुंच जाएगा. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म के और सितारों को पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘गॉड इज ग्रेट…’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां आयशा हुईं परेशान; जैकी श्रॉफ ने दिया बेटे का हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट

‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ-साथ और भी सितारे हैं जिन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल भी एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. इन सितारों की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं फिल्म में ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का भी कैमियो देखने को मिला. फिल्म में इन दोनों सितारों के कैमियो ने चार चांद लगा दिए. रजनीकांत के साथ ऋतिक रोशन को देख फैंस काफी खुश हुए. अपकमिंग दिनों में फिल्म और कमाई करती नजर आएगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola